
सिहोरा (जयलोक) । सिहोरा और आसपास के क्षेत्रों में रेस्टोरेंट संचालक धड़ल्ले से ग्राहकों से अनेकों प्रकार से ठगी का जमकर खेल खेल रहे है। ताजा मामला खितौला मोड स्थित एक फैमिली रेस्टोरेंट संचालक द्वारा तरह तरह से ग्राहकों से जमकर लूट मचा रखने का है। जहां संचालक द्वारा (एफएसएसएआई) फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाकर ग्राहकों की जेब में जमकर डांका डाला जा रहा है। जबकी (एफएसएसएआई) फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निमयमानुसार ग्राहक को कोई भी रेस्टोरेंट संचालक शुद्ध जल नि:शुल्क उपलब्ध कराएगा और पैक पानी खरीदने के लिए दबाव नहीं डाल सकता केवल ग्राहक की मांग पर ही पैक पानी उपलब्ध कराया जाएगा और यहां उल्टी गंगा वह रही है।

क्या है मामला- पूरा मामला खितौला मोड़ स्थित नमामी फैमली रेस्टारेंट संचालक द्वारा ग्राहक के रेस्टोरेंट में प्रवेश के बाद जैसे ही ग्राहक विराजमान होते है। स्वंय का पैक कराया गया पानी थमा दिया जाता है। और खास बात यह है। कि उक्त पैक पानी की बोतल कहां तैयार हो रही है। किस रजिस्टेशन पर किस लायसेंस पर पैक हो रही है। और किस स्थान पर उसकी पैकिंग की जा रही है। सब जानकारी गायब है। केवल खाना पूर्ती के लिए बोतल में रेट और पैकिंग डेट और एक्सपायरी डेट और नॉट फॅार सेल भी डालकर रखा गया है। और ग्राहक को थमा दिया जा रहा है। और बकायदा बिल में भी जोडक़र बिल थमाकर जीएसटी तक काट ली जा रही है। जबकी उक्त रेस्टोरेंट संचालक द्वारा थमाए गए बिल पर ना तो जीएसटी नंबर का पता है।

और ना एफएसएसएआई लायसेंस की जानकारी और इससे सीधे तौर पर ग्राहकों को ठगा जा रहा है। जबकी नियमानुसार रेस्टोरेंट संचालक ग्राहक को नि:शुल्क जल सहित मूलभूत सुविधाएँ पानी हवा शौचालय आदि उपलब्ध कराएगा और ग्राहक को दी जाने वाली इन सुविधाओं के नाम पर किसी भी प्रकार की कोई रकम की वसूली नहीं कर सकता साथ ही जीएसटी के नियमानुसार बिलिंग में जीएसटी नंबर और 5प्रतिशत या 18 प्रतिशत की दर स्पष्ट रूप से दिखानी होगी। कंपोजिशन स्कीम वाले रेस्टोरेंट ग्राहक से जीएसटी नहीं ले सकते। परंतु ग्राहक को दिए जा रहे बिल पर कंपोजिशन स्कीम या बिला कंपोजिशन स्कीम के साथ जीएसटी नंबर गायब है। और 5 प्रतिशत की बसूली की जा रही है।


इनका कहना है
उक्त मामलें की जानकारी प्राप्त हुई है जल्द ही जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।
माधुरी मिश्रा,
खाद्य अधिकारी, सिहोरा
Author: Jai Lok






