Download Our App

Home » Uncategorized » रिटायर पुलिसकर्मी सहित पूरे मोहल्ले में फैंके फिरौती के लिए धमकी भरे खत, आरोपी गिरफ्तार

रिटायर पुलिसकर्मी सहित पूरे मोहल्ले में फैंके फिरौती के लिए धमकी भरे खत, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर (जयलोक)। विजयनगर क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी एएसआई से 50 करोड़ रुपयों की माँग करने वाले आरोपी की पुलिस ने पहचान कर ली है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने न सिर्फ रिटायर्ड पुलिस कर्मचारियों के घर में धमकी भरा पत्र भेजा था बल्कि इसके अलावा और मोहल्ले के कई घरों में इसी प्रकार के धमकी भरे पत्र भेजे थे। पैसे के लिए धमकी भरा पत्र लिखने वाला कोई और नहीं बल्कि उक्त रिटायर्ड पुलिस अधिकारी का किराएदार है। जो उनके मकान में विगत 5 सालों से रह रहा था।
यह है मामला
विजयनगर स्थित मथुरा बिहार में रिटायर्ड एएसआई गणेश प्रसाद दुबे उम्र 73 साल निवास करते हैं। उन्होंने अपने घर पर 5 साल पहले आशीष मिश्रा को किरायेदार के रूप में रखा था। आशीष मऊगंज का रहने वाला है। विगत कुछ समय से उसकी गतिविधियां भी संदिग्ध नजर आ रही थी। बीती 10 मई को सुबह 7 बजे के करीब घर के सामने की ढलान में उन्हें एक बंद लिफाफा पड़ा हुआ मिला, गणेश प्रसाद दुबे ने उक्त लिफाफे को खोला तो देखा कि उसमें धमकी भरी भाषा में 50 करोड़ रुपए की माँग की गई है। पत्र में गालियों का भी उपयोग किया गया था। इसके साथ ही उनके दामाद और नाती को देख लेने की धमकी दी गई थी।

सुबह जब इस बात का हल्ला मचा और आस पड़ोस को खबर लगी तो सभी लोगों ने पाया कि उनके घर में भी इसी प्रकार के धमकी भरे खत पड़े मिले हैं। गणेश प्रसाद दुबे के अलावा मनोज रोहिताश, रूद्र सिंह खंपरिया, के पी शर्मा और असाटी सहित कई लोगों के नाम से इस प्रकार के धमकी भरे पत्र फिरौती माँगने के उद्देश्य से भेजे गए।

पुलिस तक शिकायत पहुंची तो पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू। जांच के दौरान गणेश प्रसाद दुबे और आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे की बारीकी से जाँच की गई। कैमरा की जांच में यह बात निकाल कर सामने आई थी एक फुटेज में 10 मई की तडक़े सुबह 4 बजे एक युवक गणेश दुबे के घर में लिफाफा डालते हुए दिख रहा है। युवक की पहचान गणेश दुबे के किराएदार आशीष मिश्रा के रूप में हुई। गणेश दुबे के घर के सामने स्थित मंदिर की बेंच पर भी बाकी लोगों के नाम के धमकी भरे लिफाफे मिले थे।

 

आशीष मिश्रा विवाहित है और उसकी गतिविधियां विगत कुछ दिनों से संदिग्ध प्रतीत हो रही थीं। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और इसके पीछे की वजह व्यक्तिगत रंजिश सामने आ रही है।

इनका कहना है
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनका व्यक्तिगत विवाद था। जिसके कारण आरोपी ने यह कदम उठाया।
बीएस गौठरिया, सीएसपी

पीडब्ल्यूडी के नवाचारों को प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए भेजें: मुख्यमंत्री यादव

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » रिटायर पुलिसकर्मी सहित पूरे मोहल्ले में फैंके फिरौती के लिए धमकी भरे खत, आरोपी गिरफ्तार

Top Headlines

Live Cricket