Download Our App

Home » राजनीति » विकास के मुद्दों को लेकर फ्लावर नहीं फायर मोड में नजर आ रहे हैं महापौर ..स्टांप बुलवाकर अधिकारियों से कहा दस्तखत करें

विकास के मुद्दों को लेकर फ्लावर नहीं फायर मोड में नजर आ रहे हैं महापौर ..स्टांप बुलवाकर अधिकारियों से कहा दस्तखत करें

विकास कार्यों में लेट लतीफी बर्दाश्त नहीं, समय सीमा में करना होंगे काम

जबलपुर (जयलोक)। संस्कारधानी आज विकसित जबलपुर और महानगर के परिवेश की दहलीज पर खड़ी है। पूर्व के महापौरों ने यथा संभव जो प्रयास किये वह वर्तमान की संस्कारधानी के विकसित स्वरूप के महत्वपूर्ण हिस्से हैं। लेकिन अब वर्तमान में बतौर महापौर नगर विकास की अपनी जिम्मेदारी को उठा रहे जगत बहादुर सिंह अन्नू पिछले कुछ दिनों से विकास के मुद्दों को लेकर काफी आक्रामक शैली में नजर आ रहे हैं। यह कहा जा सकता है की विकास के मुद्दों को लेकर होने वाली बैठकों, चर्चाओंं और निर्णय में वे फ्लावर की नहीं फायर मोड की भूमिका में नजर आ रहे हैं। अब फायर मोड की भूमिका में यह स्पष्ट करना भी जरूरी है कि वे नगर विकास के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है।
 कुछ बैठकों के प्रत्यक्ष दर्शी स्वयं इस बात की अनुभूति कर रहे हैं कि महापौर द्वारा अब नगर विकास के मामलों में ना तो अधिकारियों की मनमानी को बर्दाश्त किया जाएगा और ना ही ठेकेदारों की लापरवाहियों को। ठेकेदारों को की भुगतान संबंधी समस्याओं को भी महापौर ने आगे बढक़र निपटने का जिम्मा उठाया है। इसके कई सकारात्मक परिणाम देखे जा चुके हैं। महापौर का स्पष्ट मानना है कि वर्तमान समय शहर विकास के लिए कुछ कर दिखाने का समय है।

नगर विकास के प्रति संवेदनशीलता का भाव ही था जो उन्हें प्रदेश सरकार में सत्ता चला रही भारतीय जनता पार्टी के करीब लाया। महापौर श्री अन्नू सार्वजनिक तौर पर कई बार कह चुके हैं उन्हें जबलपुर की जनता ने अपना  बहुमूल्य मत नगर विकास की सकारात्मक सोच और ऊर्जा के साथ दिया है। तो अब यह उनका फर्जी बनता है कि लाखों लोगों के विश्वास को विकास की कसौटी में खरा उतरना है।वर्तमान समय में नगर निगम के अधिकारियों के ऊपर विभिन्न प्रकार के दबाव निर्मित होते हैं कुछ सत्ता पक्ष के लोगों के द्वारा और कुछ विपक्ष के लोगों के द्वारा। दबाव की राजनीति के बीच विकास के रास्ते को मजबूत करने की मजबूत चेष्टा महापौर अन्नू अब क्रियान्वित करते नजर आ रहे हैं।

विधायकों का सहयोग महत्वपूर्ण
जबलपुर नगर निगम की परिधि में चार विधानसभा पूर्ण रूप से और दो विधानसभा आंशिक रूप से कुछ वार्डों के साथ सहभागी हैं। भारतीय जनता पाटीज़् के अधिकांश विधायक हैं और नगर विकास के एजेंडा पर सब एक साथ कार्य कर रहे हैं। नगर निगम किसी भी विकास कार्य की प्रथम मूल एजेंसी बनती है और इस कार्य में महापौर की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है। विकास के कार्यों में विधायकों के द्वारा किए जाने वाले कार्यों की मांग को महापौर प्राथमिकता दे रहे हैं और यही वजह है कि विधायकों के सहयोग के साथ हुए जबलपुर को और अधिक विकसित करने के लिए प्रयासरत है।

बहुत स्पष्ट संदेश के साथ महापौर ने पिछली कई बैठकों में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों और ठेकेदारों को यह बात स्पष्ट की है कि विकास के मुद्दों पर किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। जो समय सीमा तय की गई है उस समय सीमा के अंतर्गत कार्य होना सुनिश्चित किया जाए और ऐसा नहीं करने पर जो जिम्मेदार हैं वह कार्यवाही के लिए भी तैयार रहे।
नगर सत्ता अपने 3 साल के कार्यकाल को पूर्ण कर चुकी है और वर्तमान में यह बात स्पष्ट समझ में आ रही है कि विकास संबंधित जो योजनाएं बनाई जा रही हैं या जो निर्देश दिए जा रहे हैं उनका समय पर परिपालन नहीं हो रहा है।


नगर निगम के विभागों में मुख्य रूप से उद्यान, स्वास्थ्य पीडब्लूडी, अतिक्रमण विभाग शामिल हैं जिनके समक्ष समय सीमा में विकास कार्य पूर्ण कराने की बड़ी चुनौती है। इन विभागों के अंतगज़्त जो ढीली कार्य प्रणाली है वह महापौर की नगर विकास की सोच की गति के साथ तालमेल बैठा नहीं पा रही है।
महापौर अन्नू हर सप्ताह विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हैं और उन्हें एक निश्चित लक्ष्य देते हैं कि आने वाले समय में कितना काम निश्चित अवधि में किया जाना है। लेकिन जब ऐसा नहीं होता है तो अगली बार की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों के रूबरू होने पर उनका नगर विकास के कार्यों में हो रही चूक के प्रति आक्रोश वाला नजरिया अभी सामने आता है।


फटकार के साथ हौसला अफजाई भी की
महापौर अन्नू ने बैठक के दौरान पहले तो धीमी गति के विकास की चाल पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। नाराजगी व्यक्त की, लेकिन बाद में समय की आवश्यकता के अनुसार विकास कार्य की गति को बढ़ाने के लिए निगम के अधिकारियों की हौसलाअफजाई भी की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसा नहीं है कि आप कार्य नहीं कर रहे लेकिन जो कार्य हो रहे हैं वह बेहद धीमी गति से हो रहे हैं विकास कार्यों की समय सीमा सुनिश्चित किया जाना बहुत आवश्यक है ताकि शहर की जनता को समय सीमा के अंतर्गत उसका लाभ मिले

मामला चाहे सडक़ निर्माण का हो, उद्यान निर्माण का हो, शहर के सौंदर्यीकरण का हो, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का हो हर विषय पर एक टीमवर्क का कार्य समय सीमा में होना बहुत आवश्यक है। नगर विकास के विषयों पर अब महापौर फ्लावर मोड में नहीं बल्कि फायर मोड में नजर आ रहे हैं। महापौर के प्रयासों के साथ अधिकारियों की कदमताल मिल जाने पर जबलपुर के स्वरूप को नया आकार मिलना तय माना जा रहा है।

स्टांप बुलवाकर अधिकारियों से कहा दस्तखत करें
विगत दिवस विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक के दौरान जिम्मेदार अधिकारियों से जब महापौर ने पिछली बैठक में दिए गए निदेर्शों और उनके परिपालन के संबंध में सवाल जवाब किया और मनमाफिक परिणाम गतिशीलता में नहीं पाए गए तो वह काफी नाराज हुए पहले तो उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई और फिर विनम्रता पूर्वक उन्होंने शहर विकास के प्रति उनकी जवाबदारियों का एहसास करते हुए यह कहा कि बतौर महापौर में स्टांप पेपर बुला रहा हूं और एक पक्ष मैं रहूंगा और उस अनुबंध के दूसरे पक्ष में आप अधिकारी रहेंगे और बताए गए विकास कार्यों की समय सीमा सुनिश्चित की जाए कि शहर की जनता को नगर विकास के जो मुद्दे और जो कार्य होना हैं वह समय सीमा में अब किये जाएंगे।

इसकी जवाबदारी मेरी और आप दोनों की होगी। महापौर अन्नू के इस निर्णय से दो बातें पूर्ण रूप से उभर कर सामने आई हैं कि नगर विकास के उनके स्वप्न और बनाई गई योजनाओं के गतिशील होने पर वे संतुष्ट नहीं हैं। दूसरा अपने साथ में जिम्मेदार अधिकारियों की भी जवाबदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं कि नगर विकास में महत्वपूर्ण हर व्यक्ति की भूमिका जिम्मेदारी पूर्वक सुनिश्चित हो और वह भी समय सीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण करें।

ऐसा नहीं है कि नगर विकास के लिए अधिकारी कार्य नहीं कर रहे लेकिन कुछ कुछ स्थानों पर राजनीतिक  दखल और अत्यधिक जिम्मेदारियों का बोझ उनके लिए भी चुनौती बनता है। महापौर ने बैठक के दौरान अधिकारियों को इस बात से भी बेफिक्र किया कि नगर विकास के लिए अधिकारियों द्वारा लिए जा रहे निर्णय और किये जा रहे कार्य के प्रति पूरी जवाबदारी निगम प्रशासन की है। अधिकारियों को उनका पूर्ण समर्थन है और विकास के कार्यों में हर अड़चन से निपटना उनके लिए भी जरूरी है।

 

पीडब्ल्यूडी के नवाचारों को प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए भेजें: मुख्यमंत्री यादव

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » विकास के मुद्दों को लेकर फ्लावर नहीं फायर मोड में नजर आ रहे हैं महापौर ..स्टांप बुलवाकर अधिकारियों से कहा दस्तखत करें

Top Headlines

Live Cricket