Download Our App

Home » News » गल्ला व्यापारी पर गोली चली या खुद चलवाई, मामला संदिग्ध, घायल के बयानों की पुष्टि के लिए पुलिस कर रही जाँच

गल्ला व्यापारी पर गोली चली या खुद चलवाई, मामला संदिग्ध, घायल के बयानों की पुष्टि के लिए पुलिस कर रही जाँच

जबलपुर (जय लोक)। कटंगी थाना अंतर्गत एक किसान पर चली गोली का मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। व्यापारी ने पैसों के लेनदेन को लेकर एक किसान पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। व्यापारी के कमर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है। लेकिन जब पुलिस ने घायल के बयान लिए तो उसमें पुलिस को संदेह नजर आया। वहीं पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ भी की है जिसमें पुलिस को यह संदेह हो रहा है कि घायल ने अपने ऊपर गोली चलवाई है। हालांकि पुलिस मामले की जाँच के बाद पूरी हकीकत सामने आने की बात कह रही है।

शहपुरा निवासी गल्ला व्यापारी राजा सिंह लोधी ने पुलिस को बताया कि कई व्यापारियों और किसानों से रूपयों का लेनदेन था। इसी विवाद को लेकर कटंगी के पौड़ी डुंगरिया निवासी किसान सोहन सिंह लोधी अपने साथियों के साथ पाटन के उडऩा में आया। यहां दोनों पक्षों के बीच बात चल रही थी तभी सोहन और उसके साथियों ने राजा सिंह को कार में बैठाकर कटंगी स्थित अपने घर में ले गए। राजा का कहना है कि बातचीत के दौरान स्थिति बिगड़ गई और उसे गोली मार दी गई जो उसके पेट में जा लगी। राजा ने बताया कि गोली देशी कट्टे से चलाई गई है। जिसके बाद सोहन और उसके साथी राजा को अस्पताल ले गए।

घायल के बयान पर संदेह

वहीं कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय का कहना है कि घायल राजा के बयान पर संदेह नजर आ रहा है। मौके पर उपस्थित कुछ लोगों से भी पूछताछ की गई है जिनका बयान राजा के बयान से मेल नहीं खा रहा है। ऐसे में पुलिस के सामने जाँच में यह सवाल उठ रहा है कि कहीं राजा ने किसान को फंसाने के लिए खुद पर तो गोली नहीं चलवाई है।

 

राहुल गांधी का सियासी अंदाज बदला तीन राज्यों में फैसलों में दिखी दबंगई

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » गल्ला व्यापारी पर गोली चली या खुद चलवाई, मामला संदिग्ध, घायल के बयानों की पुष्टि के लिए पुलिस कर रही जाँच

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!