Download Our App

Home » Uncategorized » एमपी में तबादलों के लिए विभागों ने मँगाई रिक्त पदों की सूची

एमपी में तबादलों के लिए विभागों ने मँगाई रिक्त पदों की सूची

भोपाल (जयलोक)। मप्र में तबादलों की अंतिम डेट लाइन 15 जून है। किंतु अभी भी कई विभागों में ऊहापोह की स्थिति है। कई शासकीय सेवकों को उम्मीद है कि 15 तारीख की डेट लाइन और आगे बढ़ेगी। कई विभागों ने जिले के अधिकारियों को साफ तौर पर हिदायत दी है कि वह अपने यहां की रिक्त पदों की जानकारी एक-दो दिन में अनिवार्य रूप से भेज दे।
रिक्त पदों की सूची में कोई विसंगति नहीं होनी चाहिए। यदि गलत पाया गया तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ कई विभागों ने ऑनलाइन आवेदनो की तारीख अब क्लोज कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पिछली कैबिनेट बैठक में स्पष्ट तौर पर कहा था कि हर हाल में 15 जून तक तबादले कर लिए जाए। उन्होंने एक से लेकर 15 जून के बीच की छूट ही दी थी। उसे दौरान कई मंत्रियों ने महज 15 दिन में तबादले नहीं हो पाने की दिक्कतें बताई थी, हालांकि उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि वह किसी भी सूरत में तबादले की डेट नहीं बढ़ाएंगे। हर हाल में इसी अवधि में तबादले की पूरी प्रक्रिया पूरी करना है।
मुख्यमंत्री के इस निर्देश का भी असर हुआ। विभागीय तौर पर उसी समय से तबादलों की तैयारी शुरू हो गई थी। हालांकि अभी भी कुछ ऐसे विभाग हैं, जिन्हें लग रहा है की डेट लाइन और बढ़ाई जाएगी।

 

कांग्रेस ने सोशल मीडिया वॉरियर्स अभियान का किया शुभारंभ

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » एमपी में तबादलों के लिए विभागों ने मँगाई रिक्त पदों की सूची

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!