
जबलपुर (जय लोक)। अर्धनग्र होकर माँ नर्मदा में अश्लील हरकतें करना एक प्रेमी जोड़े को महंगा साबित हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। मामला तीन दिनों पूर्व का बताया जा रहा है। हालांकि इसका वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें प्रेमी जोड़ा मर्यादाओं को पार करते हुए नजर आ रहे हैं।

कहा जा रहा है कि युवक और युवती अपने कुछ दोस्तों के साथ गौरीघाट घूमने आए थे। स्नान के दौरान दोनों तट से काफी दूर नदी के भीतर चले गए। दोनों की गतिविधियों को देखकर वहां उपस्थित लोगों ने आपत्ति भी जताई और इसकी सूचना सुरक्षाकर्मियों को दी। दोनों के गहरे पानी में जाने से हादसे का खतरा भी बना हुआ था।

अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और दोनों की तलाश की जा रही है। युवक युवती कहां से आए थे और कौन है इसकी स्पष्ट पहचान नहीं हो पाई है।


भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने भरा नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे साथ
Author: Jai Lok






