Download Our App

Home » News » योग्यता को मिला सम्मान आखिरकर नगर महामंत्री बने सोनू बचवानी, सुधांशु गुप्ता को बनाया गया मंत्री

योग्यता को मिला सम्मान आखिरकर नगर महामंत्री बने सोनू बचवानी, सुधांशु गुप्ता को बनाया गया मंत्री

जबलपुर (जय लोक)। भारतीय जनता पार्टी अपने सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को उचित स्थान देने के लिए जानी जाती है। एक बार फिर नगर भाजपा संगठन ने विस्तार करते हुए दो महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की हैं। जिनमें से नगर महामंत्री पद पर बहुप्रतीक्षित सोनू बचवानी के नाम की घोषणा हुई है। सोनू बचवानी का नाम बहुप्रतीक्षित इसलिए था क्योंकि पिछले 15 सालों से सोनू बचवानी लगातार भाजपा के कार्यक्रमों में संगठन के द्वारा दी जाने वाली जिम्मेदारियाँ पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभाते रहे हैं और अपने वरिष्ठ नेताओं के बीच में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते आ रहे हैं। उनका यह समर्पण भाव ही उनकी पहचान है और इसलिए भाजपा के युवा कार्यकर्ता इस बात को कह रहे हैं कि सोनू बचवानी का चयन भाजपा द्वारा योग्यता का सम्मान करने जैसा है। इसी प्रकार से युवाओं को अवसर प्राप्त होने से अन्य युवा कार्यकर्ताओं के बीच भी पार्टी और संगठन के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करने के उदाहरण प्रस्तुत होते हैं।

कुछ वर्षों से सक्रिय हैं सुधांशु गुप्ता- कुछ वर्ष पूर्व ही भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय राजनीति में शामिल हुए युवा उद्योगपति सुधांशु गुप्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा के बेहद करीबी और विश्वसनीय माने जाते हैं। श्री शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान सुधांशु गुप्ता विदेश संपर्क विभाग के प्रदेश सहसंयोजक के रूप में सक्रिय थे। वर्तमान में उन्हें नगर संगठन में मंत्री पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है।

15 हजार महिलाओं के बनवाए निशुल्क लायसेंस

 

मुख्यमंत्री जनकल्याण समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष रहते हुए सोनू बचवानी ने महिला हितों के संरक्षण की दिशा में शिविर लगाकर लगातार 15 हजार महिलाओं और युवतियों के ड्राइविंग लायसेंस बनवाने में मदद की थी। यहां तक कि महिलाओं को आरटीओ कार्यालय ले जाने तक की व्यवस्था भी श्री बचवानी के द्वारा करवाई गई थी ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।
15 साल पदों पर रहे सोनू, यादगार रहा युवा मोर्चा अध्यक्ष का कार्यकाल- सोनू बचवानी ने कॉलेज के दौरान किशोरावस्था में सन 2000 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्य समिति सदस्य एवं विक्रम प्रखंड संयोजक, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जबलपुर, इसके साथ ही वे वार्ड अध्यक्ष, युवा मोर्चा के महानगर कोषाध्यक्ष, महानगर उपाध्यक्ष, महामंत्री, उसके पश्चात युवा मोर्चा अध्यक्ष का पद पाँच सालों तक संभाला। इसके बाद वे प्रदेश कार्य समिति सदस्य भी रहे। युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद का कार्यकाल कई ऐतिहासिक आंदोलन का साक्षी बना है। सोनू बचवानी ने युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहते हुए बड़ी संख्या में युवाओं को भारतीय जनता पार्टी से जोडऩे का कार्य भी प्रमुखता से किया। पार्टी के निदेर्शों पर जो आंदोलन की रूपरेखा तैयार होती थी उसमें  बढ़-चढक़र सहभागिता कर कई आंदोलन को यादगार बनाया जिन्हें आज भी याद किया जाता है। इसके बाद वे युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य भी रहे हैं। मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना के प्रदेश उपाध्यक्ष, नगर कार्य समिति के सदस्य का दायित्व निभाते हुए अब उन्हें पार्टी ने नगर संगठन में महामंत्री पद की जवाबदारी सौंपी है। सामाजिक और सांस्कृतिक समितियों में भी सोनू बचवानी ने अपनी उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज करवाई है। जिसमें मां वैष्णो देवी यात्रा सेवा समिति, सिंधी सेंट्रल पंचायत, विश्व सिंधु सेवा संघ समिति में वे पदाधिकारी रहे हैं। सोनू बचवानी और सुधांशु गुप्ता की नियुक्ति से युवा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, नगर अध्यक्ष एवं संगठन का इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया है।

कोरोना काल में जनसेवा के दौरान  पीपीटी किट पहनने पर मचा था विवाद

जनसेवा का जुनून जिनके सिर पर चढ़ता है वे अपनी परवाह किए बगैर सेवा कार्य में लग जाते हैं। ऐसा ही दृश्य कोरोना काल के भयावह दौर के समय देखने को मिला था जब सोनू बचवानी अपने साथियों के साथ लगातार कोरोना काल में निशुल्क रसोई का संचालन कर रहे थे। उस दौरान जब कोरोना का संक्रमण अपने चरम पर आया तो भी बिना डरे और अपनी जान की परवाह किए बगैर सोनू बचवानी और उनके साथियों ने पीपीटी किट पहनकर भी खाने के पैकेट जरूरतमंदों तक पहुँचाने का कार्य किया था। इस दौरान कांगे्रस के बड़े नेताओं ने बचवानी द्वारा पीपीटी किट पहनकर भोजन वितरण करने पर आपत्ति दर्ज की थी एवं इस बात पर काफी हंगामा भी हुआ था। लेकिन सोनू बचवानी ने अपने जनसेवा के कार्य को नहीं रोका था।

 

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने भरा नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे साथ

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » योग्यता को मिला सम्मान आखिरकर नगर महामंत्री बने सोनू बचवानी, सुधांशु गुप्ता को बनाया गया मंत्री

Top Headlines

Live Cricket