Download Our App

Home » भारत » यातायात में बाधक दस दुकानदारों पर लगा जुर्माना, निरीक्षण पर निकले निगमायुक्त ने मौके पर ही कराई कार्रवाही

यातायात में बाधक दस दुकानदारों पर लगा जुर्माना, निरीक्षण पर निकले निगमायुक्त ने मौके पर ही कराई कार्रवाही

जबलपुर (जयलोक)।शहर का यातायात सुगम और व्यवस्थित करने के लिए आज निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार निरीक्षण पर निकले। उन्होंने दीनदयाल चौक से लेकर पाटन बायपास तक के मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों द्वारा सडक़ों पर कब्जा कर यातायात बाधित करने पर नाराजगी जताई और मौके पर ही दस दुकानदारों पर 8 हजार रूपये का जुर्माना लगाया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त करने और सडक़ों को अतिक्रमण मुक्त रखने के कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने पाया कि आर.टी.ओ. चुंगी के पास मुख्य मार्ग पर व्यापारियों द्वारा दुकानें लगाकर व्यवसाय किया जा रहा था, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था तथा गंदगी भी फैलाई जा रही थी।
सडक़ को व्यवस्थित और यातायात को सुगम बनाने व्यापारियों पर खुद कार्रवाही कराई।
निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सडक़ों पर अवैध रूप से दुकान लगाने वालों के खिलाफ  आगे भी इसी तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में कोई असुविधा न हो।

ओमती और मोतीनाला की सफाई का लिया जायजा

आगामी मानसून और जलप्लावन की स्थिति से निपटने के लिए निगमायुक्त ने शहर के सबसे बड़े ओमती नाला और मोतीनाला के सफाई कार्य का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने जमीनी स्तर पर चल रहे कार्य को देखा और उपस्थित अमले को निर्देशित किया कि नाले और नालियों की सफाई पूरी तरह से व्यवस्थित ढंग से की जाए। उन्होंने बताया कि कचरा निकालने के बाद उसे तुरंत वहां से हटाया जाए ताकि वह दोबारा नालों में न गिरे। जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए सभी संवेदनशील बिंदुओं पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाए। निरीक्षण के इस अभियान के दौरान क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती अर्चना सिसोदिया एवं निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

भारत में तेल संकट की आशंका, ईरान ने जहाजों को तबाह करने की धमकी दी

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » यातायात में बाधक दस दुकानदारों पर लगा जुर्माना, निरीक्षण पर निकले निगमायुक्त ने मौके पर ही कराई कार्रवाही

Top Headlines

Live Cricket