Download Our App

Home » News » ट्रेक्टर ने दो युवकों को कुचला, एक की मौत

ट्रेक्टर ने दो युवकों को कुचला, एक की मौत

जबलपुर (जयलोक)।सिहोरा में हुए सडक़ हादसे ने एक युवक की जान ले ली। वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा ट्रेक्टर चालक की लापरवाही से हुआ। जिसमें ट्रेक्टर चालक ने दो मोटर साइकिल सवार युवकों को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय सत्येंद्र चौधरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद 27 वर्षीय लक्ष्मण चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह दोनों युवक पान उमरिया के निवासी थे और सिहोरा से अपनी बाइक पर किसी निजी कार्य के लिए जा रहे थे। इसी दौरान शनि मंदिर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सडक़ पर दूर जा गिरे और सत्येंद्र ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और भारी संख्या में ग्रामीण तथा राहगीर एकत्र हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल लक्ष्मण चौधरी को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुखद घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए, जिससे वहां का माहौल बेहद गमगीन हो गया। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस क्षेत्र में ट्रैक्टर और अन्य भारी वाहन लगातार तेज गति से लापरवाही पूर्वक दौड़ते हैं, जिससे हर समय हादसों का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सडक़ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है।

 

भारत में तेल संकट की आशंका, ईरान ने जहाजों को तबाह करने की धमकी दी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » ट्रेक्टर ने दो युवकों को कुचला, एक की मौत

Top Headlines

Live Cricket