
जबलपुर (जय लोक)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का आज वायुयान द्वारा दिल्ली से सुबह जबलपुर आगमन हुआ। मंत्री जितिन प्रसाद 10:30 बजे एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत पौधारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम में दादा ईश्वर दास रोहाणी वार्ड अंतर्गत प्रियदर्शनी कॉलोनी में सम्मिलित हुए। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे प्रबुद्ध जनसंपर्क हेतु जस्टिस धर्माधिकारी के आवास पर भेंट की। 12:15 बजे विधायक अभिलाष पांडे के होम साइंस कॉलेज स्थित कार्यालय में भेंट करने पहुँचे। यहां से 12:30 बजे प्रगति पथ यात्रा हेतु रानी दुर्गावती फ्लाई ओवर का निरीक्षण करने पहुँचे। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री शाम 5:30 बजे कैंट विधायक अशोक रोहाणी के निवास पर भेंट करने पहुंचेंगे एवं 7:30 बजे डुमना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

फ्लाईओवर का किया निरीक्षण
मंत्री जितिन प्रसाद ने रानी दुर्गावती फ्लाईओवर का निरीक्षण किया इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, सुमित्रा बाल्मीकि, सीए अखिलेश जैन, महपौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, जेडीए उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, विधायक अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, नगराध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल आदि अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थिति थे। श्री प्रसाद ने जबलपुर के इस फ्लाईओवर को श्रेष्ठ निर्माण बताया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए संकल्पित है। निरीक्षण के दौरान चर्चा करते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि जबलपुर में आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है रानी दुर्गावती फ्लाईओवर इसका उदाहरण हैं। केंद्रीय मंत्री ने विकसित भारत-2047 के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में लगातार कार्य कर रही हैं। जिससे आने वाले समय में भारत विकास का एक नया आयाम स्थापित करेगा।

प्रबुद्धजन संपर्क कार्यक्रम में जस्टिस धर्माधिकारी से मिले केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद
जबलपुर (जयलोक)। सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री डी.एम. धर्माधिकारी जी के निवास पर आयोजित प्रबुद्धजन संपर्क कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद भेंट करने पहुँचे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न समसामयिक, सामाजिक एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे , जबलपुर प्रभारी आलोक संजर, विधायक अभिलाष पांडेय, जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष संदीप जैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे एवं नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में होंगे शामिल- प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल विकास के विश्वास के जनकल्याण के कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन दोपहर 3 30 बजे भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में आयोजित किया गया है। जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने बताया कि विकसित भारत संकल्प सम्मेलन दोपहर 3:30 बजे भाजपा कार्यालय में आयोजित है, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद व्यापारी एवं प्रबुद्ध वर्ग को सम्मेलन में संबोधित करेंगे। श्री रत्नेश सोनकर ने बताया कि विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, राज्ययसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकी, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिंकूज विज की उपस्थित रहेंगे।


Author: Jai Lok






