Download Our App

Home » News » इस बार संभाग स्तरीय मिनी मैराथन का होगा आयोजन पहली बार इलेक्ट्रिक मशाल लेकर दौड़ेंगे धावक

इस बार संभाग स्तरीय मिनी मैराथन का होगा आयोजन पहली बार इलेक्ट्रिक मशाल लेकर दौड़ेंगे धावक

वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस भव्यता से मनाया जायेगा

 महापौर ने बलिदान दिवस की तैयारियों की समीक्षा की

जबलपुर (जयलोक)। गोंडवाना साम्राज्य की गौरव, अदम्य साहस और शौर्य की प्रतीक वीरांगना रानी दुर्गावती जी का 463वां बलिदान दिवस इस वर्ष नगर निगम एवं मित्र संघ मिलन के संयुक्त तत्वाधान में अत्यंत भव्य और गरिमामय रूप से मनाया जाएगा। शहर में वीरांगना के प्रति सम्मान और नई पीढ़ी को उनके गौरवशाली इतिहास से जोडऩे के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी सिलसिले में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने समीक्षा बैठक कर आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। इस वर्ष के आयोजन का मुख्य आकर्षण संभाग स्तरीय मिनी मैराथन और इलेक्ट्रिक मशाल दौड़ होगी, जो नागरिकों में देशभक्ति और ऊर्जा का संचार करेगी।
वीरांगना के बलिदान दिवस को खेल और जन-भागीदारी से जोड़ते हुए इस बार संभाग स्तरीय मिनी मैराथन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस दौड़ की विशेषता यह होगी कि महिला और पुरुष वर्ग के धावक हाथों में आधुनिक व पर्यावरण-अनुकूल इलेक्ट्रिक मशाल लेकर दौड़ेंगे, जो रानी दुर्गावती के अमर बलिदान की लौ का प्रतीक होगी। मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता धावकों को नगर निगम और आयोजन समिति की ओर से आकर्षक उपहार व पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में कार्यक्रम को सुचारू और ऐतिहासिक बनाने पर गहन मंथन हुआ। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर खेल संघों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और अपनी तैयारियों की रिपोर्ट साझा की।

युवाओं को दिया जाएगा स्वास्थ्य और राष्ट्र-गौरव का संदेश

वीरांगना रानी दुर्गावती जी का त्याग और शौर्य हमारे संस्कारधानी की पहचान है। उनका 463वां बलिदान दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हर नागरिक के लिए गर्व का क्षण है। मिनी मैराथन के माध्यम से हम युवाओं को स्वास्थ्य और राष्ट्र-गौरव का संदेश एक साथ देंगे। समीक्षा बैठक में महापौर के साथ एम.आई.सी. के सदस्य विवेकराम सोनकर, डॉं. सुभाष तिवारी, दामोदर सोनी, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, श्रीमती रजनी कैलाश साहू, निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार, अपर आयुक्त मनोज श्रीवास्तव के साथ मित्र संघ के संयोजक सच्चिदानंद शेकट्कर, पारितोष वर्मा, एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष महेन्द्र विश्वकर्मा, राहुल अग्रवाल के साथ विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

देश के प्रमुख ठिकानों पर ड्रोन अटैक की आशंका

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » इस बार संभाग स्तरीय मिनी मैराथन का होगा आयोजन पहली बार इलेक्ट्रिक मशाल लेकर दौड़ेंगे धावक

Top Headlines

Live Cricket