Download Our App

Home » News » आवेदक के पक्ष में निर्णय लेने एडीएम के रीडर ने माँगी 20 हजार की रिश्वत

आवेदक के पक्ष में निर्णय लेने एडीएम के रीडर ने माँगी 20 हजार की रिश्वत

जबलपुर (जयलोक)।लोकायुक्त की टीम ने लखनादौन में रीडर को 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। रिश्वतखोर रीडर ने शिकायतकर्ता से उसके एक मामले के पक्ष में निर्णय लेने के लिए रिश्वत की माँग की थी। जिसके बाद इसकी शिकायत लोकायुक्त से की गई। आज लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर रीडर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

आवेदक संतोष सिंह सिसोदिया निवासी ग्राम गंगादाना तहसील छपारा जिला सिवनी के ग्राम में पैतृक भूमि पर जामुन एवं अन्य वृक्ष लगे हुए थे जो खसरा के कॉलम 12 में दर्ज थे। अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुछ पेड़ काट दिए गए थे जिसकी सूचना आवेदक द्वारा संबंधित थाने में कर दी थी। लेकिन विरोधी पक्ष ने इसकी शिकायत एसडीएम कार्यालय लखनादौन में कर दी थी, जिसमें आवेदक के विरुद्ध निर्णय हुआ था।

जिसकी अपील आवेदक द्वारा एडीएम कार्यालय लखनादौन में की थी वहां पर पदस्थ रीडर माधव प्रसाद तिवारी द्वारा आवेदक के पक्ष में निर्णय कराने के लिए 30 हजार रुपए की मांग की गई, बाद में 20 हजार रूपये में सौदा तय हुआ। आज रीडर माधव प्रसाद तिवारी को एडीएम कार्यकाल सिवनी से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतगत कार्यवाही की गई। वहीं लोकायुक्त टे्रप दल में टीएलओ निरीक्षक श्रीमति उमा कुशवाह, निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया उपस्थित रहा।

 

देश के प्रमुख ठिकानों पर ड्रोन अटैक की आशंका

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » आवेदक के पक्ष में निर्णय लेने एडीएम के रीडर ने माँगी 20 हजार की रिश्वत

Top Headlines

Live Cricket