Download Our App

Home » News » रहीसजादे की कार ने दो युवकों को कुचला, दोनों की मौत, भेड़ाघाट में हुआ हादसा, कार चालक फरार

रहीसजादे की कार ने दो युवकों को कुचला, दोनों की मौत, भेड़ाघाट में हुआ हादसा, कार चालक फरार

जबलपुर (जय लोक)। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत देर रात एक कार सवार रहीसजादे ने दो मोटर साइकिल सवार युवकों को टक्कर मारकर मौत की नींद सुला दिया। वारदात के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे के बाद राहगीरों ने दोनों घायलों को सडक़ पर लहुुलुहान हालत में देखकर इसकी सूचना भेड़ाघाट पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पहुँची पुलिस ने दोनों शवों को मेडिकल भिजवाते हुए फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।  हादसा देर रात दो बजे कूडऩ गाँव का बताया जा रहा है। यहां अपने गांव खैरी लौट रहे दो बाइक सवारों को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 40 वर्षीय वीरेंद्र भूमिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नरेश भूमिया ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों युवक निजी वाहन चलाने का काम करते थे और उनके दो-दो बच्चे हैं। हादसे की खबर मिलते ही दोनों के परिवार वालों में मातम छा गया।

टक्कर लगते ही उछले काफी दूर

हादसे के संबंध में बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद मोटर साइकिल सवार युवक उछलकर काफी दूर जा गिरे। दुर्घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ तो जमा हो गई। लेकिन घायलों को अस्पताल पहुँचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। आखिरकार पुलिस ने खुद घायल नरेश को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों के प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

दस मिनट पहले हुई थी परिवार से बात

मृतक वीरेन्द्र के परिवार वालों का कहना है कि हादसे से दस मिनिट पहले ही उनकी अपने बेटे से फोन पर बात हुई थी।
जिसमें वीरेन्द्र जल्द घर आने की बात कह रहा था। परिवार वाले वीरेन्द्र के लौटने का इंतजार कर रहे थे लेकिन खबर उसकी मौत की मिली। दोनों मृतक आपस में परिचित थे और काम के सिलसिले में अक्सर जबलपुर आते-जाते रहते थे। इस हादसे की जानकारी मिलते ही रात में ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

सीसीटीवी से तलाशी जा रही कार

अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से कार चालक की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस कार के नम्बर प्लेट से कार के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है।

 

डिजिटल अरेस्ट घोटाले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 16 राज्यों में 80 ठिकानों पर छापेमारी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » रहीसजादे की कार ने दो युवकों को कुचला, दोनों की मौत, भेड़ाघाट में हुआ हादसा, कार चालक फरार

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!