Download Our App

Home » अपराध » किडनी बेचने की ठगी करने वालों को पकडऩे उड़ीसा जा सकती है पुलिस, खातों की हो रही जाँच, शहर में नहीं हैं आरोपियों के सदस्य

किडनी बेचने की ठगी करने वालों को पकडऩे उड़ीसा जा सकती है पुलिस, खातों की हो रही जाँच,  शहर में नहीं हैं आरोपियों के सदस्य

जबलपुर (जयलोक)। शहर में किडनी दिलाने के नाम पर एक दंपत्ति के साथ 22 लाख रूपये की ठगी की गई है। जिसकी शिकायत विजय नगर थाने में दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने इसकी जाँच शुरू कर दी है। खास बात यह है कि यह मामला सिर्फ ठगी का नहीं हैं बल्कि किडनी रैकेट को भी उजागर किया है। दंपत्ति के साथ ठगी उडि़सा के ठगों ने की है लेकिन इनका नेटवर्क शहर में भी सक्रिय है या नहीं इस बात की पुलिस जाँच कर रही है। पुलिस इस मामले में यह जानकारी हासिल कर रही है कि रूपये किसके खाते में ट्रांसफर किए हैं। विजय नगर थाना क्षेत्र लमती निवासी महेश परियानी की पत्नी भावना गंभीर किडनी रोग से पीडि़त हैं। उनके उपचार के लिए गत वर्ष वे हैदराबाद के एक निजी अस्पताल गए थे। यहां अस्पताल में उन्हें किडनी प्रत्यारोपण की सलाह दी गई।

इसी बीच में उन्हें अस्पताल में जयंत साहू और सुष्मिता नायक मिले जिन्होंने किडनी दिलाने का वादा किया और बदले में 22 लाख रूपये की राशि माँगी। दंपत्ति उनके झांसे में आ गए और किडनी के लिए 22 लाख रूपये की राशि ट्रांसफर कर दी। दोनों ने खुद को उडि़सा का निवासी बताया था और अंगदान प्रक्रिया से जुड़ी एक सामाजिक संस्था के सदस्य के रूप में खुद की पहचान बताई। राशि ट्रांसफर करने के बाद दंपत्ति को पता चला कि जिस संस्था का नाम ठगों ने लिया था वह फर्जी है। परियानी ने जयंत और सुष्मिता से रूपसे माँगे तो उन्होंने चैक पकड़ा दिया जो बाउंस हो गया।

उडि़सा के ठगों को तलाशेगी पुलिस

अब पुलिस उडि़सा निवासी दोनों ठगों की तलाश करेगी। हालांकि पुलिस को यह भी पता चला है कि दोनों ठगों का शहर में कोई कान्टेक्ट नहीं हैं। जिससे वह शहर में किडनी दिलाने के नाम पर ठगी कर सकें। इसके अलावा भी ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले जिससे यह पता चले कि शहर में भी किडनी रैकेट सक्रिय है।

 

थाना प्रभारी ने तस्कर को बेच दी डेढ़ किलो अफीम, हुआ गिरफ्तार

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » किडनी बेचने की ठगी करने वालों को पकडऩे उड़ीसा जा सकती है पुलिस, खातों की हो रही जाँच, शहर में नहीं हैं आरोपियों के सदस्य

Top Headlines

Live Cricket