Download Our App

Home » अपराध » मंदिरों में चढ़ावा चोरी रोकने कांग्रेस ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

मंदिरों में चढ़ावा चोरी रोकने कांग्रेस ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

जबलपुर (जयलोक)। मंदिरों में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की है। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  सत्ताधीशों के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया गया एवं सुंदरकांड पाठ कर उपवास रखा गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि भारत के अधिकांश मंदिरों में चढ़ावा चोरी की अशोभनीय घटनाएं निरंतर सामने आ रही हैं और भारतीय जनता पार्टी बीजेपी सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है। इन सब बातों को लेकर रानीताल चौक पर विशाल सुंदरकांड हवन किया गया।

जिसमें मध्य क्षेत्र के पूर्व विधायक विनय सक्सेना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश यादव, पार्षद गुड्डू नबी, सुरेंद्र तिवारी, केशव नारायण, देवकी पटेल, बबलू नामदेव, मेवालाल पटेल, सिद्धांत जैन, सचिन रजक, साहिल यादव, रज्जू सराफ, शिवकुमार चौबे गुड्डू, दिलीप पटारिया, सुशीमधर, मो. अल्तमश, दिलीप साहू, रिंकू शर्मा, कमल दीक्षित, प्रियंका सोनी, विनय सोंधिया, सौरभ नामदेव, संजय उपाध्याय, सौरभ रैकवार, मोनू अग्रवाल, रंजीत ठाकुर इत्यादि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

 

थाना प्रभारी ने तस्कर को बेच दी डेढ़ किलो अफीम, हुआ गिरफ्तार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » मंदिरों में चढ़ावा चोरी रोकने कांग्रेस ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

Top Headlines

Live Cricket