Download Our App

Home » News » शंकराचार्य सदानंद जी गुजरात में 25 लोगों को पुन: सनातन हिन्दू धर्म में लाये

शंकराचार्य सदानंद जी गुजरात में 25 लोगों को पुन: सनातन हिन्दू धर्म में लाये

छोटा उदेपुर (जयलोक)। कल शनिवार को आदिवासी वनवासी क्षेत्र ग्राम ,वासणा( कोषिन्द्रा ) जिला, छोटा उदेपुर गुजरात में शारदापीठ द्वारका द्वारा संचालित श्री आनंद वर्धन आश्रम का शुभ उद्घाटन द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामी श्री सदानन्द  सरस्वती जी के कर कमलों से संपन्न हुआ ।
उद्घाटन महोत्सव के उपलक्ष में आनंद वर्धन आश्रम में पूज्य महाराज श्री के सान्निध्य में आदिवासी एवं वनवासी 25 भाई बहनों ने पुन: स्वेक्षा पूर्वक गंगा जल ग्रहण कर, श्री राम भगवान का महाराज श्री से मंत्र ग्रहण कर सनातन हिन्दू धर्म अपनाया और उन्होंने संकल्प किया कि वो हिंदू थे और हिन्दू रहेंगे एवं हमेशा हिन्दू धर्म का पालन करेंगे।
पूज्य शंकराचार्य महाराज श्री ने नव निर्मित आश्रम का अपने कर कमलों से शुभारंभ कर अपने वक्तव्य में कहा कि वह निरंतर कई वर्षों से इस आदिवासी क्षेत्र में स्वधर्मानयन यात्रा कर रहें हैं। और आज इस वासणा ग्राम में द्वारका शारदापीठ द्वारा संचालित इस आश्रम की स्थापना होने से उनके इस (स्वधर्मानयन प्रकल्प) को अधिक मजबूती मिलेगी। महाराज श्री ने कहा अब वह और अधिक गति से ग्राम-ग्राम भ्रमण कर हमें अपने धर्म का त्याग क्यों नहीं करना चाहिए यह इन भोले-भले आदिवासी एवं वनवासी भाई बहनों को समझाएंगे। हमें अपने धर्म का पालन किस तरह करना चाहिए उनको यह आशीर्वचन प्रदान करेंगे।

 

मंदिरों में चढ़ावा चोरी रोकने कांग्रेस ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » शंकराचार्य सदानंद जी गुजरात में 25 लोगों को पुन: सनातन हिन्दू धर्म में लाये

Top Headlines

Live Cricket