
जबलपुर (जय लोक)। सिहोरा के ईसाफ बैंक डकैती के पाँचवे मुख्य आरोपी सुनील पासवान को क्राइम ब्रांच और खितौला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बिहार के गया से गिरफ्तार कर शहर लाया गया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने लूटा गया कुछ सोना भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को बिहार के गया जिले के थाना आमस के ग्राम बनाही से दबोचा गया है। इस डकैती में बैंक से नगदी और करोड़ों का सोना लूटा गया था। जिसे आरोपी ने अपने परिचित सोनी चंचल पासवान को बेचा था।
11 अगस्त 2025 जिले के खितौला थाना क्षेत्र में ईसाफ बैंक की शाखा से अपराधियों ने हथियार के बल पर 14.87 किलोग्राम सोना लूटा और 5 लाख की नकदी की लूट को अंजाम दिया था। पुलिस की जाँच में इस लूटकांड का कनेक्शन बिहार के गया से मिला है। अब कई दिनों से पुलिस गया जिले के आमस, गुरुआ समेत अन्य थाना क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई कर रही है। कई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, वहीं, चिन्हित आभूषण दुकानों में पड़ताल जारी है।

लूट का सोना गया के बाजारों में खपाया गया
गया पुलिस के सूत्रों की माने तो मध्य प्रदेश की पुलिस की छानबीन में सामने आया है, कि जबलपुर से लूटा गया सोना बिहार के गया के बाजारों में खपाया गया है।

पूर्व में 3 किलो सोना बरामद, दो गिरफ्तार
इससे पहले जबलपुर सोना लूट कांड के मामले में बिहार एसटीएफ की टीम ने अगस्त महीने में गया से दो लोगों राजेश दास उर्फ आकाश दास और इंद्रजीत दास की गिरफ्तारी की थी। साथ ही तीन किलो लूटा गया सोना भी बरामद किया था। बिहार एसटीएफ की कार्रवाई में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने गया में कार्रवाही करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार कर सिहोरा न्यायालय में पेश किया गया
सुनील पासवान की निशादेही पर चंचल पासवान से उक्त 750 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सिहोरा न्यायालय में पेश किया गया है, जहाँ से पुलिस रिमांड लेकर आगे की पूछताछ कर रही है।
अन्य साथियों के बारे में ली जा रही जानकारी
अब पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों से उनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। इसके साथ ही पुलिस को आशंका है कि आरोपी और भी कई बड़े लूट और डकैती के मामले में शामिल हो सकते हैं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के बाद कई अहम खुलासे होंगे जो पुलिस के लिए बैंक डकैती की जाँच में काफी मदद करेंगे।
12 साल के बालक को मगरमच्छ खा गया जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया
Author: Jai Lok






