
जबलपुर (जय लोक)। मध्य भारत मोर्चा के सदस्यों द्वारा आज शाम लोकायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन रिश्वत के मामले में फंसे एक अधिकारी के विरोध में किया जाएगा।

जिसमें मोर्चा द्वारा हथकड़ी लेकर रिश्वतखोर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाही में बरती जा रही लापरवाही को लेकर नाराजगी जाहिर की जाएगी। इस मामले में मोर्चा के सौरभ यादव ने बताया कि कटनी में 60 हजार रूपये की रिश्वत के मामले में फंसे संजय सिंह को जिला प्रबंधक का प्रभारा सौंपा गया है। अगले माह उनकी सेवानिवृत्ति है।

लोकायुक्त की कार्रवाही के बाद भी अधिकारी अब तक शासकीय कार्य में पदस्थ है। मोर्चा के सदस्यों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह कार्रवाही में लापरवाही है जिसके कारण एक रिश्वतखोर अधिकारी फिर से एक कार्यालय में पदस्थ हो गया। आज इसी क्रम में हथकड़ी लेकर सिविक सेंटर स्थित लोकायुक्त कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया जाएगा।


12 साल के बालक को मगरमच्छ खा गया जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया
Author: Jai Lok






