Download Our App

Home » जबलपुर » डायवर्सन और नामांतरण कराने न्यायालय में प्रस्तुत किए फर्जी दस्तावेज, आधारकार्ड की जाँच होने पर खुला राज, दर्ज हुई एफआईआर

डायवर्सन और नामांतरण कराने न्यायालय में प्रस्तुत किए फर्जी दस्तावेज, आधारकार्ड की जाँच होने पर खुला राज, दर्ज हुई एफआईआर

 

जबलपुर (जय लोक)। नायब तहसीलदार न्यायालय में फर्जी दस्तावेज लगाकर न्यायालय को गुमराह करने का प्रयास करने वाले चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाही विजय नगर पुलिस ने की है। पुलिस को नायाब तहसीलदार कार्यालय से इसकी सूचना दी गई थी जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार घंटाघर बड़ी ओमती निवासी मो. रियाज, नरसीन निखत, शमीमा बानो और अजहर के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज की गई है।

चारों पर आरोप है कि उन्होंने न्यायालय में फर्जी आधारकार्ड प्रस्तुत किए। इन दस्तावेजों के आधार पर दो अलग अलग डायवर्सन और नामांतरण के आदेश भी पारित करा लिए। जब जाँच हुई तो आरोपियों के कारनामों की पोल खुल गई। दरअसल आरोपियों ने जो आधार कार्ड प्रस्तुत किए थे उसमें फोटो अलग अलग थी जबकि आधार संख्या एक ही थी।

जाँच में दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर नायब तहसीलदार कार्यालय की ओर से इसकी सूचना विजय नगर पुलिस को दी गई। जिसमें चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।  मामला अधारताल नायाब तहसीलदार कार्यालय का बताया जा रहा है। फोटो बदलकर अदालत को गुमराह करने की कोशिश की गई। छानबीन के बाद मामला पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले में जाँच की जा रही है।

 

 

12 साल के बालक को मगरमच्छ खा गया जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » डायवर्सन और नामांतरण कराने न्यायालय में प्रस्तुत किए फर्जी दस्तावेज, आधारकार्ड की जाँच होने पर खुला राज, दर्ज हुई एफआईआर

Top Headlines

Live Cricket