Download Our App

Home » अपराध » शराब पीते वक्त हुए झगड़े में हत्या, हत्यारा गिरफ्तार

शराब पीते वक्त हुए झगड़े में हत्या, हत्यारा गिरफ्तार

फोटो कैप्शन : शव के साथ मेडिकल में परिजन

जबलपुर (जय लोक)। साथ बैठकर शराब पी रहे दो दोस्तों के बीच अचानक हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जिसमें एक युवक की हत्या हो गई। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भेड़ाघाट थाना अंतर्गत बरखेड़ा गांव में शुक्रवार की शाम का है जहां एक खौफनाक वारदात सामने आई है। मामूली गाली-गलौज से शुरू हुआ झगड़ा इस कदर बढ़ा कि एक युवक ने दूसरे पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक ने आज शनिवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर ही हिरासत में ले लिया है।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस, मृतक ने अस्पताल में तोड़ा दम
वहाँ से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों की नजर जब लहूलुहान पड़े बृजेश पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना भेड़ाघाट थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गंभीर रूप से घायल बृजेश को इलाज के लिए तुरंत मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
शनिवार की सुबह इलाज के दौरान बृजेश पटेल की मौत के बाद ग्रामीणों से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि हमला राजा चौबे ने किया है, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और मुस्तैदी दिखाते हुए देर रात ही उसे हिरासत में ले लिया। सीएसपी अंजुल अयंक ने बताया कि आरोपी राजा चौबे को देर रात ही हिरासत में ले लिया गया था। शनिवार सुबह पीडि़त की मौत के बाद मामले में हत्या की धाराएं जोड़ी गई हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, बरखेड़ा गांव का निवासी बृजेश पटेल (मृतक) और आरोपी राजा चौबे शुक्रवार की शाम गांव के पास ही बैठकर शराब पी रहे थे। करीब आधे घंटे तक दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती रही। इसी बीच शराब के नशे में धुत होने पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे को गालियां देने लगे और उनके बीच झूमाझटकी होने लगी।
तैश में आकर राजा चौबे ने पहले बृजेश को जोरदार धक्का दिया और फिर पास ही पड़ी एक भारी लाठी उठाकर उस पर हमला कर दिया। राजा ने बृजेश को लाठियों से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया और उसे खून से लथपथ हालत में वहीं छोडक़र मौके से फरार हो गया।

गाँव में अवैध शराब  की बिक्री को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सीएसपी से गांव में बड़े पैमाने पर बिक रही अवैध शराब की शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि गाँव में अवैध शराब की बिक्री के कारण अक्सर इस तरह के विवाद और असामाजिक तत्वों की गतिविधियां होती रहती हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीएसपी ने भेड़ाघाट थाना पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं कि बरखेड़ा और आस-पास के क्षेत्रों में अवैध शराब बेचने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

12 साल के बालक को मगरमच्छ खा गया जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » शराब पीते वक्त हुए झगड़े में हत्या, हत्यारा गिरफ्तार

Top Headlines

Live Cricket