Download Our App

Home » News » हरियाली और शहर के विकास कार्यों को गति, 15 सितंबर तक वृक्षारोपण का लक्ष्य पूरा करने के सख्त निर्देश

हरियाली और शहर के विकास कार्यों को गति, 15 सितंबर तक वृक्षारोपण का लक्ष्य पूरा करने के सख्त निर्देश

निगमायुक्त ने किया शहर का सघन दौरा

जबलपुर (जय लोक)। वीआईपी गाड़ी और प्रोटोकॉल को छोड़ निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने एक सामान्य गाड़ी से अधिकारियों की टीम के साथ पूरे शहर का पांच घंटे तक सघन दौरा किया। उनकी इस सादगी और कार्य के प्रति निष्ठा और समर्पण ने पूरे प्रशासनिक अमले और आम जनमानस में एक सकारात्मक संदेश दिया है। इस मैराथन दौरे के दौरान निगमायुक्त ने शहर के कई प्रमुख और विकासशील क्षेत्रों का जमीनी स्तर पर मुआयना किया।
निगमायुक्त ने दमोहनाका से लेकर आई.एस.बी.टी., इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग प्वाइंट, वेस्ट टू एनर्जी प्लांट और गार्डन लैंड फिल साइट का बारीकी से निरीक्षण किया।

हरियाली पर जोर
उन्होंने सिविल लाइन, पचपेढ़ी और डुमना नेचर पार्क में चल रहे पौधारोपण कार्यों का जायजा लिया। पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि 15 सितंबर के पहले तय लक्ष्य के अनुरूप विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाने का कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए।

चौराहों का कायाकल्प
शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए चौराहों के सौंदर्यीकरण का कार्य भी जोरों पर है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को काम में गुणवत्ता और तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

पौराणिक थीम पर बन रहीं वाटिकाएँ
शहरवासियों को प्रकृति और संस्कृति से जोडऩे के लिए नगर निगम द्वारा महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में एक अभिनव पहल की जा रही है। शहर में कहीं ‘अशोक वाटिका’ तो कहीं ‘सीता वाटिका’ विकसित की जा रही है, जो आने वाले समय में शहर के प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेंगी। निगमायुक्त ने बताया कि समय सीमा 15 सितंबर तय करके अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना और शहर को एक ‘ग्रीन सिटी’ बनाने की दिशा में यह कदम बेहद सकारात्मक है। ‘अशोक वाटिका’ और ‘सीता वाटिका’ जैसे कॉन्सेप्ट शहर के सौंदर्यीकरण में एक नया और सांस्कृतिक आयाम को जोड़ेंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने दो टूक कहा- कानून के दायरे में ही चलेगा बुलडोजर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » हरियाली और शहर के विकास कार्यों को गति, 15 सितंबर तक वृक्षारोपण का लक्ष्य पूरा करने के सख्त निर्देश

Top Headlines

Live Cricket