Download Our App

Home » जबलपुर » कायस्थ विभूति सम्मान से नवाजे गए परितोष वर्मा, देशभर से आये प्रतिनिधि, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित

कायस्थ विभूति सम्मान से नवाजे गए परितोष वर्मा, देशभर से आये प्रतिनिधि, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित

जबलपुर (जयलोक)। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन आज गोपाल सदन, गोपाल बाग, दमोहनाका में आयोजित किया गया। जिसमें देश एवं प्रदेश के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। इस संदर्भ में  अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चमन श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री सुनील श्रीवास्तव, युवा जिलाध्यक्ष विवेक खरे ने बताया कि जबलपुर के इतिहास में प्रथम बार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा एक दिवसीय विराट राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन  किया गया।

अधिवेशन में प्रमुख रूप से पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय, प्रदेश महामंत्री विश्वविमोहन कुलश्रेष्ठ, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. मुकेश श्रीवास्तव सहित देश एवं प्रदेश के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कायस्थ समाज की नगर एवं प्रदेश की विभूतियों का अभिनंदन भी किया गया।

इस ही क्रम में दैनिक जय लोक के संपादक श्री परितोष वर्मा को भी कायस्थ विभूति सम्मान से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री  सुबोध कांत सहाय, श्री चमन श्रीवास्तव, श्री विवेक खरे एवं युवा साथियों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।

इसके अलावा  शिक्षा, कला, चिकित्सा, आध्यात्म एवं समाज सेवा के रूप में अपनी उल्लेखनीय सेवायें प्रदान करते हुये समाज को गौरवान्वित करने वाले लोगों को भी मंच से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महामंत्री विश्वविमोहन कुलश्रेष्ठ, उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल खरे, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु श्रीवास्तव एवं महासभा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष शिप्रा कुलश्रेष्ठ, हाईकोर्ट बार एसोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता संजय वर्मा उपस्थित थे।

 

 

सुप्रीम कोर्ट ने दो टूक कहा- कानून के दायरे में ही चलेगा बुलडोजर

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » कायस्थ विभूति सम्मान से नवाजे गए परितोष वर्मा, देशभर से आये प्रतिनिधि, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित

Top Headlines

Live Cricket