
49 चायना चाकू जप्त : अधारताल, रांझी, पनागर क्षेत्र में सक्रिय थे बदमाश
जबलपुर, (जयलोक)।लंबे समय से शहर में चाकूबाजी की घटनाओं में प्रयुक्त होने वाले चायना चाकू की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक संपथ उपाधयाय ने वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी थाना प्रभारियों को और क्राइम ब्रांच को निर्देशित किया था कि वह हथियारों की तस्करी कर रहे लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच और शहर के तीन थाने अधारताल, पनागर,रांझी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इन क्षेत्रों में सक्रिय आधा दर्जन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 49 चीन चाकू बरामद किये गए है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आश्चर्य और चिंता की बात है की सभी गिरफ्तार आरोपी 18 से 25 साल की उम्र के हैं।

पुलिस अधीक्षक के आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति राजेश्वरी कौरव, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी सतीश कुमार साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच तथा थाना अधारताल, थाना पनागर एवं थाना रांझी की टीम द्वारा अवैध हथियार के कारोबार मे लिप्त 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर 49 नग चाईना चाकू जप्त किये गये हैं।
थाना अधारताल पुलिस ने बीती रात क्राईम ब्रांच के साथ चेकिंग के दौरान अभिषेक उर्फ छिंगा पटैल उम्र 22 वर्ष निवासी वेलकम कालोनी महाराजपुर अधारताल को 38 नग चाईना चाकू के साथ पकड़ा। उक्त चाकू के संबंध में पूछताछ करने पर यू ट्यूब के माध्यम से अजमेर के एक भाईजान का मोबाइल नम्बर मिलने पर मोबाइल से सम्पर्क कर बात कर अजमेर रेल्वे स्टेशन जाकर 60 नग चाकू खरीदकर लाना बताया तथा अपने परिचितों को कुछ चाकू देना बताया। आरोपी के कब्जे से 38 नग चाकू जप्त किये गये। इसी प्रकार आरोपी अभिषेक कोल उम्र 22 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती को 6 नग चाईना चाकू के साथ तथा पेट्रोल पम्प के पीछे अधारताल में आरोपी आकाश उर्फ काला सिंह 21 वर्ष को 2 नग चाईना चाकू के साथ पकड़ा गया।थाना रांझी पुलिस ने आरोपी साहिल केवट उम्र 19 वर्ष निवासी सरस्वती स्कूल के पीछे मड़ई रांझी को 1 चाईना चाकू के साथ,आरोपी गगन रैकवार उम्र 25 वर्ष को 1 चाईना चाकू के साथ पकड़ा गया।

थाना पनागर पुलिस ने आरोपी मुन्ना उर्फ साहिल बर्मन उम्र 18 वर्ष को 1 चाईना चाकू के साथ पकड़ा ।आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार जप्त करने में थाना प्रभारी पनागर डीएसपी विपिन बिहारी सिंह, थाना प्रभारी अधारताल विपिन ताम्रकार, थाना प्रभारी रांझी उमेश गोल्हानी, तथा अपराध डीएसपी शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, कैलाश मिश्रा, मोहन तिवारी, संतोष पाण्डे, प्रधान आरक्षक मोहन सिंह, हितेन्द्र रावत, सत्यसेन, आरक्षक सतेन्द्र बिसेन, रितेश शुक्ला, पंकज सिंह, शिव सिंह, प्रीतम उपाध्याय, इंद्रजीत यादव, संतोष शाह, मुकेश परिहार तथा अधारताल के उप निरीक्षक केशरी नंदन राय, प्रधान आरक्षक मनोज पाण्डे, सुधीर सिंह की टीमें सक्रिय रही और आरोपियों की गिरफ्तार किया ।


बीट पुलिसिंग में लापरवाही पर निलंबित हुआ आरक्षक, टी आई को नोटिस
Author: Jai Lok






