Download Our App

Home » जबलपुर » संसद मार्च में घायल हुआ जबलपुर का युवक

संसद मार्च में घायल हुआ जबलपुर का युवक

जबलपुर (जयलोक)। दिल्ली में संसद मार्च के दौरान शहर का एक युवक भी घायल हुआ है। जबलपुर का युवक शेख इरशाद मंसूरी दिल्ली में हुए संसद मार्च में घायल हुआ था। जो 20 जुलाई को घायल हुआ। उसे इलाज के लिए दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उनके शरीर, चेहरे और गर्दन पर कई छर्रेनुमा चोटें लगी हैं। जिससे उनकी तीन घंटे तक सर्जरी चली।  बताया जा रहा है कि इरशाद दिल्ली में काम करते हैं और संसद मार्च में शामिल हुए थे। उनके परिचितों का कहना है कि डॉक्टर ने उनके शरीर से कई प्लैट निकाले हैं जबकि गर्दन में फंसी एक पैलेट रक्तवाहिका के बेहद करीब होने के कारण नहीं निकाला जा सका। उनकी आँख में भी गंभीर नुकसान होने की बात कही जा रही है।

आरोप लगाया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया है जबकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि उनके पास ना तो पैलेट गन है और ना ही संसद मार्च के दौरान इसका उपयोग हुआ है। इरशाद को लगी चोटों के बाद शहर में उनकी चर्चाएं हो रही हैं। इनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है।

कॉकरोच पार्टी समर्थकों की पिटाई पर संसद में हंगामा अखिलेश बोले- बेटियों के कपड़े फाड़े, ये अधिकार किसने दिया

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » संसद मार्च में घायल हुआ जबलपुर का युवक

Top Headlines

Live Cricket