Download Our App

Home » अपराध » बैंक डकैतों से अब तक 5 किलो सोना, 5 लाख नगद बरामद और सोना बरामद करने आरोपी को लेकर बिहार गई पुलिस

बैंक डकैतों से अब तक 5 किलो सोना, 5 लाख नगद बरामद और सोना बरामद करने आरोपी को लेकर बिहार गई पुलिस

जबलपुर (जयलोक)। खितौला स्थित इसाफ में साढ़े 14 करोड़ की डकैती डालने वाले सुनील पासवान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को इस मामले में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस सुनील को लेकर जेल भी गई जहां उसका सामना बैंक डकैती के अन्य आरोपियों से कराया गया। जिसके बाद सुनील से फिर पूछताछ की गई। वहीं जेल में परेड के बाद मुख्य आरोपी सुनील को सोना बरामद करने के लिए बिहार ले जाया गया है। ताकि और सोना बरामद किया जा सके। एएसपी क्राइम जीतेन्द्र सिंह ने बताया कि अब तक आरोपी से 5 किलो सोना और 5 लाख रूपये नगद बरामद किए गए हैं।

बैंक डकैती में और सोना बरामद करने के लिए बिहार में पुलिस आरोपी को उन ठिकानों पर लेकर गई है जहां सुनील ने अन्य लोगों के साथ मिलकर सोना छुपाया और बेचा था। पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियाँ होंगी। जिसमें सुनील का बयान पुलिस के लिए आरोपियों तक पहुँचने की अहम सीढ़ी बन सकता है।

पासवान के हिस्से में डेढ़ किलो सोना

मामले का पांचवां मुख्य आरोपी सुनील पासवान लगातार फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि पूछताछ में उसने खितौला बैंक डकैती की वारदात कबूल करते हुए बताया कि उसके हिस्सें में लूटे गए माल में से डेढ़ किलो सोना आया था। इसका आधा सोना लगभग 750 ग्राम अपने परिचित चंचल पासवान निवासी गुरुआ को 45 लाख रूपये में बेचा है। सुनील पासवान की निशादेही पर चंचल पासवान निवासी गुरुआ को भी अभिरक्षा में लेकर 750 ग्राम सोना बरामद किया गया। आरोपी सुनील द्वारा शेष 750 ग्राम सोना दो अलग-अलग सुनारों को बेचना बताया है। पुलिस ने सुनारों की दुकानों में दबिश दी है, लेकिन अब तक माल की बरामदगी नहीं हुई, जिसकी पुलिस पतासाजी कर रही है।

इन राज्यों में अपराध दर्ज

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए डकैत सुनील पासवान के खिलाफ  अलग-अलग राज्यों में पूर्व से लूट एवं डकैती के 9 गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं। डकैत सुनील पासवान मध्य प्रदेश के जबलपुर, झारखंड, छत्तीसगढ एवं बिहार के बैंक डकैती के अलग-अलग मामलों में फरार चल रहा था।

पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का होगा गठन

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » बैंक डकैतों से अब तक 5 किलो सोना, 5 लाख नगद बरामद और सोना बरामद करने आरोपी को लेकर बिहार गई पुलिस

Top Headlines

Live Cricket