Download Our App

Home » जबलपुर » 11 सौ करोड़ के फ्लाई ओवर को अब यही देखना बाकी था जादू टोना टोटका, रील्स के बाद अब टोना टोटका का अड्डा बना फ्लाईओवर, एक हिस्से में मिली सिंदूर निंबू, मिर्ची और पुतलियाँ

11 सौ करोड़ के फ्लाई ओवर को अब यही देखना बाकी था जादू टोना टोटका, रील्स के बाद अब टोना टोटका का अड्डा बना फ्लाईओवर, एक हिस्से में मिली सिंदूर निंबू, मिर्ची और पुतलियाँ

जबलपुर (जयलोक)। देश का दूसरा सबसे बड़ा और मप्र का सबसे बड़ा सात किलोमीटर से अधिक का लम्बा फ्लाईओवर जबलपुर को सौगात के रूप में मिला है। रानी दुर्गावती  के नाम फ्लाईओवर बनने के बाद से ही बुद्धिहीनता का परिचय देने वाले लोगों ने आएदिन इसकी गरिमा को खराब करते हुए अपनी खराब मानसिकता से कई ऐसे कार्य किए  हैं जो आज भी चर्चाओं में हैं। कभी रीलबाजों ने इसे अपनी प्रसिद्धि पाने का जरिया बनाया तो कोई यहां गंदगी करता हुआ है कैमरे में कैद हुआ।
फ्लाईओवर के लोकार्पण के बाद ऊंट, घोड़े वालों तक ने इसे अपनी कमाई का जरिया बनाते हुए पिकनिक स्पॉट मान लिया था। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग की शिकायत पर जिला प्रशासन और पुलिस ने सख्ती से कार्रवाही की। कई लागों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। सैंकड़ों लोगों के चालान काटे गए तब जाकर लोगों ने इसे सुचारू यातायात  के लिए मिली सौगात के रूप में मानना शुरू किया।

लेकिन अब यहाँ एक नया नजारा देखने को मिल रहा है। फ्लाईओवर पर एक पखवाड़े से टोना टोटके से जुड़ी सामग्री बरामद की जा रही हैं। जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों में दहशत बनी हुई है। साथ ही अब यह पूरे प्रदेश में चर्चा का केन्द्र बन रहा है।
इस मामले में चौधरी मोहल्ला निवासी रमेश चौधरी और उमेश बसोर का कहना है कि उन्होंने रविवार की रात को फ्लाईओवर में कुछ लोगों को टोना टोटका करते हुए देखा है। इस दौरान यहां से गुजर रहे लोगों ने आपत्ति भी जताई जिसके बाद राहगीरों और टोना टोटका करने वालों के बीच विवाद भी हुआ। पिछले एक हफ्ते से यहां पुतलियाँ, सिंदूर, नींबू, मिर्च जैसी सामग्री बरामद की जा रही है।

सफाईकर्मी भी डर रहे सफाई से

देश में अंधविश्वास और जादू टोना, टोटका को मानने वाले बड़ी संख्या मेंं लोग हैं। इसके साथ ही दशकों से जादू टोने से संबंधित कई कथाएं प्रचलित होने के कारण इस प्रकार के कृत्यों से सामान्य आदमी भय खाता है। फ्लाई ओवर पर जो हुआ उसमें खास बात यह है कि राहगीर तो इस हरकत से डरे हुए हैं बल्कि सफाई कर्मी भी यहां सफाई करने से कतरा रहे हैं। टोना टोटका के डर से सफाई कर्मियों ने इन सामग्रियों को हटाने से इंकार कर दिया है। वे अनहोनी की आशंका को लेकर सामग्री छूने से भी डर रहे हैं।

 

जबलपुर के प्रियंक मेहता ने 5 लाख डॉलर की विदेश में खरीदी संपत्ति

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » 11 सौ करोड़ के फ्लाई ओवर को अब यही देखना बाकी था जादू टोना टोटका, रील्स के बाद अब टोना टोटका का अड्डा बना फ्लाईओवर, एक हिस्से में मिली सिंदूर निंबू, मिर्ची और पुतलियाँ

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!