
जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये का चूना लगा दिया। जालसाज पति पत्नी ने ठगी का पूरा जाल किटी पार्टी में बुना। ठगी का शिकार हुई महिलाएं अपनी गुहार लेकर पुलिस अधीक्ष कार्यालय पहँुचीं। जहां उन्होंने बताया कि उक्त दंपत्ति ने किटी पार्टी और शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा का लालच देकर कई महिलाओं से लाखों रूपये की राशि हड़प ली। महिलाओं ने बताया कि आरोपी विवेक तिवारी बिल्डर है और खुद को निवेशक भी बताता है। इतना ही नहीं जब महिलाओं को अपने साथ हुई ठगी का आभास हुआ और उन्होंने अपने पैसे वापस माँगे तो उल्टा जालसाज पति पत्नी पीडि़तों को भी धमकाने लगे। जिसके बाद पीडि़त महिलाएं अपनी अपनी शिकायतें लेकर एसपी कार्यालय जनसुनवाई में पहुँची।

पीडि़त महिलाओं का आरोप है कि अनामिका तिवारी और उसका पति विवेक तिवारी किटी पार्टी और शेयर मार्केट में मुनाफा का वादा करके उनसे लाखों की राशि ली। काफी समय बीत जाने के बाद भी उन्हें ना तो अपने पैसेे वापस मिले और ना ही मुनाफे की रकम। महिलाओं को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने पति पत्नी से अपने पैसे वापस माँगे। जिसके बाद जालसाज पति पत्नी उलटा महिलाओं को ही धमकानें लगी। मामला इस कदर बढ़ गया कि एक महिला ने जालसाज पति पत्नी के डर से आत्महत्या करने की कोशिश भी की। पीडि़त महिलाओं का आरोप है कि पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन महिलाओं के साथ 25 लाख रूपये की ठगी की है।

आर्थिक परेशानी का उठाते हैं फायदा
पीडि़त महिलाओं का कहना है कि जालसाज पति पत्नी उन महिलाओं को निशाना बनाते हैं जो आर्थिक परेशानी से जूझ रहीं हैं। उन्हें अच्छा मुनाफा का वादा करके उनकी पूंजी लूट लेते हैं फिर तरह तरह के मामलों में फंसाने के लिए धमकी देने लगते हैं। एसपी कार्यालय पहुंची महिलाओं ने जालसाज पति पत्नी के खिलाफ कार्रवाही करते हुए रूपये वापस दिलाने की माँग की है।


जबलपुर के प्रियंक मेहता ने 5 लाख डॉलर की विदेश में खरीदी संपत्ति
Author: Jai Lok





