
जबलपुर (जयलोक)। इंद्रना चौकी अंतर्गत गौर नेगई के बीच एक शराबी बुलेरो वाहन चालक की लापरवाही से कार सवार दो लोगों की जान जोखिम में पड़ गई। यहां बुलेरो वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार वाहन चलाते हुए कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार चालक और शाला प्रभारी बाल बाल बच गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बुलेरो वाहन चालक को रोका लेकिन वाहन चालक उलटा ग्रामीणों से ही विवाद करने लगा। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस से की गई।

वाहन चालक ने पुलिस को बताया कि वह शाला प्रभारी को कार से लेकर स्कूल से घर आ रहा था। तभी इंद्रना से गौर नेगई के बीच बुलेरो वाहन क्रमांक एमपी 20 जेडक्यू 9176 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। गनीमत रही कि कार चालक और शाला प्रभारी को चोटें नहीं पहुँची। घटना के बाद बुलेरो वाहन चालक को ग्रामीणों ने रोका लेकिन वाहन चालक अपनी गलती ना मानते हुए उलटा ग्रामीणों से ही बदसलूकी करने लगा। सूचना मिलते ही पहुँची पुलिस कार और बुलेरो वाहन को जप्त कर थाने ले गई और मामले की जाँच शुरू कर दी।

काम्बिंग गश्त में अपराधियों को पकडऩे दौड़ती रही पुलिस, एक रात में पकड़े गए 229 बदमाश
Author: Jai Lok





