Download Our App

Home » अपराध » पैसों के विवाद में खूनी खेल, दो सगे भाइयों ने लाठी-डंडों से पीटकर की मजदूर की हत्या

पैसों के विवाद में खूनी खेल, दो सगे भाइयों ने लाठी-डंडों से पीटकर की मजदूर की हत्या

जबलपुर (जय लोक)
जिले के बरगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनखेड़ी में पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद दो सगे भाइयों ने एक मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए, जिन्हें कुछ घंटों बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मृतक की पहचान अशोक उइके (30 वर्ष) निवासी ग्राम मनखेड़ी के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अशोक उइके और गांव के ही लालू नेताम एवं दिनेश नेताम के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आरोपियों ने मिलकर अशोक उइके पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए, शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस की विशेष टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस सनसनीखेज हत्या से पूरे मनखेड़ी गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

 

काम्बिंग गश्त में अपराधियों को पकडऩे दौड़ती रही पुलिस, एक रात में पकड़े गए 229 बदमाश

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » पैसों के विवाद में खूनी खेल, दो सगे भाइयों ने लाठी-डंडों से पीटकर की मजदूर की हत्या

Top Headlines

जेडीए द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के प्रकरण में कल होना है सुनवाई, जेडीए पर भडक़े थे विधायक, अध्यक्ष बोले कोर्ट के आदेश पर हो रही थी कार्यवाही, दोनों आमने-सामने

जबलपुर (जय लोक)।  शताब्दीपुरम एमआर 4 रोड के पास वर्षों से जमीं अवैध झुग्गी झोपडिय़ाँ और दुकानों को हटाने के

Live Cricket