
जबलपुर (जय लोक)।किसी भी व्यक्ति के कार्यों का सही मूल्यांकन उसके विचारों और उनके दीर्घकालीन प्रभाव से होता है। डॉ. हेडगेवार ने अपने 51 वर्ष के जीवन में मात्र 15 वर्षों के संघ कार्य के माध्यम से जिस संगठन की नींव रखी, वह आज विश्व के लिए आश्चर्य का विषय है। डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जैसे महान व्यक्तित्व के बारे में बोलना सौभाग्य के साथ-साथ जिम्मेदारी का विषय है यह बात नाध ब्रह्म नागपुर द्वारा रचित एवं संस्कार भारती जबलपुर महानगर द्वारा आयोजित युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार नाट्य मंचन के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मानस भवन में कही।

मंत्री श्री सिंह मानस भवन में मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आद्य सरसंघचालक ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ विषय पर आधारित महानाट्य मंचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति दिनेश कुमार पालीवाल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रान्त संघ चालक डॉ. प्रदीप गुप्ता, उद्योगपती डॉ. कैलाश गुप्ता, संस्कार भारती के महानगर अध्यक्ष प्रभात दुबे थे। कार्यक्रम में महाकौशल प्रांत के प्रांत संचालक, विधायक अशोक रोहाणी, डॉ. अभिलाष पाण्डेय, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, डॉ. जितेन्द्र जामदार, भाजपा के प्रदेश दिव्यांगजन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीप रजक, भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी श्रीकान्त साहू सहित गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।


काम्बिंग गश्त में अपराधियों को पकडऩे दौड़ती रही पुलिस, एक रात में पकड़े गए 229 बदमाश
Author: Jai Lok





