Download Our App

Home » जबलपुर » अब जाकर माना जरूरी है बलदेवबाग से ट्रांसपोर्टरों को चंडालभाटा भेजना, 10 दिनों बाद फिर होगी बैठक,विधायक डॉ.अभिलाष पाण्डेय के संयोजन में ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों और प्रशासन के बीच बैठक सम्पन्न

अब जाकर माना जरूरी है बलदेवबाग से ट्रांसपोर्टरों को चंडालभाटा भेजना, 10 दिनों बाद फिर होगी बैठक,विधायक डॉ.अभिलाष पाण्डेय के संयोजन में ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों और प्रशासन के बीच बैठक सम्पन्न

जयलोक लंबे अरसे से उठा रहा है जनहित का यह मुद्दा

जबलपुर (जयलोक)। देर आए दुरुस्त आए लेकिन इस अच्छी खबर के साथ आए कि हर शाम बलदेवबाग, आगा चौक, उखरी रोड में नर्क से बदतर स्थिति का यातायात सुधरेगा और जल्द ही यहां लगने वाले घंटों के जाम से लाखों की संख्या में रोजाना आम नागरिकों को राहत मिल सकेगी। जयलोक अरसे से यहां बसे ट्रांसपोर्टरों के हक और जाम से परेशान जनता के जनहितैषी मुद्दे को लगातार उठाता रहा है। अब जाकर उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने इस विषय में सार्थक पहल करते हुए कल पहली बार इस दिशा में ठोस कदम बढ़ाया और पहली समन्वय बैठक आयोजित कराई। इस बैठक में कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, एसडीएम एवं ट्रांसपोर्टर ऐसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद थे। स्वाभाविक बात है कि जो मसला उलछा है वह दोनों पक्षों को सुनकर समस्याओं को सुलझाते हुए समन्यवय बनाने से ही सुलझेगा। कल हुई बैठक में नगर निगम के पुराने अधिकारियों की बहुत सारी खामियों भरी कार्यप्रणाली कलेक्टर एवं नगर निगम कमिशनर के समक्ष खुली। कुछ बिंदुओं पर निगम के अधिकारियों को वरिष्ठ अधिकारियों की डांट भी खाना पड़ी।

42 लोगों के पास पहले से मौजूद हैं प्लॉट

पहली बैठक इस समस्या को सुलझाने का पहला कदम मानी जा रही है। बलदेवबाग के ट्रांसपोर्टरों को चंडालभाटा स्थानांतरित करने का विषय मुख्य था। निगम की ओर से कहा गया कि बलदेवबाग क्षेत्र में 98 लोगों में से 42 ऐसे लोग हैं जिनके पास चंडालभाटा ट्रांसपोर्ट नगर में पहले से ही प्लॉट मौजूद हैं। निगम प्रशासन ने कहा कि इन लोगों को पहले स्थानांतरित हो जाना चाहिए। जिस पर ट्रांसपोर्टरों और ऐसोसिएशन के लोगों ने कहा कि ऐसी आधी अधूरी कार्रवाही के बजाय नगर निगम अन्य रिक्त पड़े प्लॉटों और गैर ट्रांसपोर्टरों एवं अन्य व्यापारियों से गैर कानूनी रूप से आवंटित प्लॉटों को खाली कराकर सभी ट्रांसपोर्टरों को स्थानांतरित करें। इस कार्रवाही में सभी प्रशासन का सहयोग करेंगे।  विधायक की उपस्थिति में कलेक्टर ने नगर निगम के अधिकारियों से मामले की बारिकी से जानकारी ली तो पता चला कि कुछ निर्णय कानूनी सलाह के लिए रुके हुए हैं वहीं कुछ मेयर इन काउंसिल की बैठक के निर्णय के इंतजार में हैं। इसके अलावा खाली प्लॉटों को और जिनकी लीज निरस्त हुई है उनको दोबारा वास्तविक ट्रांसपोर्टरों को आवंटित करने की दिशा में कार्रवाही कर अगले दस दिनों बाद फिर संंबंधित तथ्यों और जानकारियों के साथ कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने बैठक बुलाई है।
विधायक अभिलाष पांडे की यह सार्थक पहल मानी जा रही है। विधायक के संयोजन में बलदेवबाग के ट्रांसपोर्टरों को चंडालभाटा ट्रांसपोर्ट नगर में स्थानांतरित करने, भारी वाहनों के कारण होने वाली यातायात समस्याओं के स्थायी समाधान तथा सभी ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों के सुव्यवस्थित पुनस्र्थापन की योजना को लेकर कलेक्ट्रेट में विस्तृत बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने बताया कि बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर के सुनियोजित स्थानांतरण, आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के विकास तथा सभी ट्रांसपोर्ट व्यवसायों के व्यवस्थित एवं सुगम पुनस्र्थापन पर विस्तार से चर्चा की गई, ताकि यह प्रक्रिया सभी संबंधित पक्षों के समन्वय, सहमति एवं सहयोग से सफलतापूर्वक पूर्ण हो सके। इस पहल का उद्देश्य ट्रांसपोर्टरों को व्यवस्थित करने के साथ ही बलदेव बाग एवं आसपास के क्षेत्रों को भारी वाहनों के कारण होने वाले ट्रैफिक जाम, अव्यवस्था और यातायात संबंधी समस्याओं से स्थायी राहत दिलाना है। इससे यातायात अधिक सुचारु होगा, नागरिकों की आवाजाही सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनेगी तथा शहर के समग्र यातायात प्रबंधन को भी मजबूती मिलेगी।

कोतवाली में गिरा मकान का छज्जा, एक युवक घायल, पुराना और जर्जर हालत में था मकान

 

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » अब जाकर माना जरूरी है बलदेवबाग से ट्रांसपोर्टरों को चंडालभाटा भेजना, 10 दिनों बाद फिर होगी बैठक,विधायक डॉ.अभिलाष पाण्डेय के संयोजन में ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों और प्रशासन के बीच बैठक सम्पन्न

Top Headlines

रेल लाईन दोहरीकरण और भिटौनी पौड़ीगेट खोलने की माँग को लेकर रेलमंत्री से मिले सांसद

जबलपुर (जयलोक)। जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री आशीष दुबे ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेलमंत्री माननीय अश्विनी वैष्णव

Live Cricket