
जबलपुर (जयलोक)। गुरू के प्रति आस्था और श्रद्धा का महापर्व गुरू पूर्णिमा आज पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर गुरू वंदना, व्यास पूजन, भोजन भंडारे के आयोजन किये जा रहे हैं।

गुरू पूर्णिमा पर आज गुरू दर्शन और उपासना पूजन का विशेष महत्व है। अनादिकाल से गुरू शिष्य परंपरा चली आ रही है। आज भी गुरू पूर्णिमा पर यह परम्परा कायम है।
श्री शंकराचार्य मठ – श्री शंकराचार्य मठ सिविक सेण्टर बगलामुखी मंदिर मढाताल में आज सुबह 11:30 बजे गुरुदेव का पादुका पूजन, गुरु- पूजन, गुरु दीक्षा कार्यक्रम, श्री तुलसी से अर्चन, श्रीमद्भगवद्गीता पूजन ब्रम्हचारी चैतन्यानंद के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम का समापन पर भण्डारा प्रसाद वितरण होगा।

10 मुखी महाकाली मंदिर- लार्डगंज कछियाना चौक स्थित दस मुखी माता महाकाली मंदिर में महंत योगी राजेश महाराज के सानिध्य में गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया है। सुबह 11 बजे के बाद हवन गुरुपूजन एवं दीक्षा कार्यक्रमों के बाद पूजन एवं प्रसाद का वितरण हुआ।


नरसिंह मंदिर गीता धाम
नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह दास महाराज भगवान नरसिंह लक्ष्मी नारायण, भगवान योगेश्वर, श्री पारदेश्वर महादेव शंभो और गुरु पादुका का पूजन गीता धाम में किया गया। तत्पश्चात प्रात: 8 बजे से साकेत वासी रामचंद्र दास शास्त्री महाराज, श्रीमद् जगतगुरु डॉ स्वामी श्याम देवाचार्य महाराज की समाधी पर अभिषेक पूजन अर्चन हुआ।
शैक्षणिक संस्थानों में हुए कार्यक्रम- आज शहर भर के शैक्षणिक संस्थानों में गुरूजनों के दर्शन और उनका आशीर्वाद लिया जा रहा है। स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में गुरूजनों के सम्मान में उन्हें उपहार भेंट किए जा रहे हैं।
कोतवाली में गिरा मकान का छज्जा, एक युवक घायल, पुराना और जर्जर हालत में था मकान
Author: Jai Lok






