Download Our App

Home » जबलपुर » हृदय रोग से ग्रसित तीन माह की बालिका का मुंबई में हुआ सफल उपचार, मिला नया जीवन

हृदय रोग से ग्रसित तीन माह की बालिका का मुंबई में हुआ सफल उपचार, मिला नया जीवन

जबलपुर (जयलोक)। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत हृदय रोग से ग्रसित 3 माह की बालिका त्रिशा विश्वकर्मा पिता प्रदीप कुमार, निवासी साईंस कॉलेज बस्ती, पचपेड़ी को आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से सफल सर्जरी कर नया जीवन प्रदान किया। हृदय रोग से ग्रसित 3 माह की बालिका त्रिशा की जानकारी डी.ई.आई.एम. को प्राप्त होते ही उनके द्वारा अनुशंसा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. नवीन कोठारी से की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार डॉ. अमजद खान जिला नोडल अधिकारी आर.बी.एस.के. कार्यक्रम जिला प्रबंधक, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये परिजन की सहमति उपरांत बालिका को नारायणा हृदयालय मुम्बई महाराष्ट्र रैफर किया गया। उक्त चिकित्सालय में 20 जुलाई को आयुष्मान भारत योजना के तहत उक्त बालिका की सफल सर्जरी नि:शुल्क की गई और बालिका को नया जीवन प्रदान किया गया। बालिका के परिवार ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन समस्त आर.बी.एस.के टीम राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का आभार माना।

इनका कहना है

तीन माह की बालिका के ह्दय रोग की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत उसके उपचार की व्यवस्था शुरू की गई। परिजनों की सहमति के बाद उसे उपचार के लिए मुंबई भेजा गया जहां उसकी सफल सर्जरी की गई।

नवीन कोठारी, सीएमएचओ

 

कोतवाली में गिरा मकान का छज्जा, एक युवक घायल, पुराना और जर्जर हालत में था मकान

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » हृदय रोग से ग्रसित तीन माह की बालिका का मुंबई में हुआ सफल उपचार, मिला नया जीवन

Top Headlines

रेल लाईन दोहरीकरण और भिटौनी पौड़ीगेट खोलने की माँग को लेकर रेलमंत्री से मिले सांसद

जबलपुर (जयलोक)। जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री आशीष दुबे ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेलमंत्री माननीय अश्विनी वैष्णव

Live Cricket