Download Our App

Home » कानून » सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव

पदाधिकारी के लिए 36 उम्मीदवार और कार्यकारिणी के पद हेतु 38 प्रत्याशी मैदान में

जबलपुर (जय लोक)
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव 18 मार्च सोमवार को संपन्न होगे जिसके लिए एक बैठक समस्त प्रत्यासियों की बैठक रखी गई। मुख्य चुनाव अधिकारी संपूर्ण तिवारी, उप चुनाव अधिकारी राजेश तिवारी ने उपस्थित उम्मीदवारों को सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी और मतदान के संबंध में कुछ अनिवार्य नियम लागू किए गए हैं। जिसमें मुख्य रूप से मतदान कक्ष के बाहर बाहरी प्रत्याशियों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा मतदान केंद्र मतदान के समय मोबाईल लाना प्रतिबंधित होगा। अधिवक्ताओं को पूर्ण गणवेश में आना अनिवार्य होगा अन्यथा मतदान देने से वंचित रहेंगे। मतदाताओं को मतदान हेतु अपनी पहचान के लिए अधिवक्ता पहचान पत्र, आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
कार्यकारिणी के 7 पद के लिए पूर्व में नियमानुसार 7 वोट देना अनिवार्य होगा। 7 से कम या 7 मत से अधिक किसी प्रत्याशियों को प्राप्त होने पर वोट अवैध घोषित होंगे। उपाध्यक्ष पद पुरुष वा महिला उपाध्यक्ष पद के लिए दोनो को मत देना अनिवार्य है।इस अवसर पर सहायक चुनाव अधिकारी एन बी गुरुंग, तरूण रोहितास, सीमा जयसवाल, उमाकांत रावत, अर्पित तिवारी, शिवप्रताप सिंह, निजामुद्दीन, नितिन शर्मा, मुकेश कुशवाहा, दिनेश तिवारी, प्रदीप जैन आदि उपस्थित थे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket