Download Our App

Home » अपराध » फर्जी भाजपा नेता बनकर अधिकारियों को चमकता था शातिर डॉ. अमित खरे भाजपा संगठन हुआ सख्त, अपराधिक और असामाजिक छवि वाले लोगों को दूर रखने की हिदायत

फर्जी भाजपा नेता बनकर अधिकारियों को चमकता था शातिर डॉ. अमित खरे भाजपा संगठन हुआ सख्त, अपराधिक और असामाजिक छवि वाले लोगों को दूर रखने की हिदायत

भाजपा का अधिकृत सदस्य तक नहीं अमित खरे

जबलपुर (जयलोक)। विगत 24 सालों से सत्ता में आसीन भारतीय जनता पार्टी से संरक्षण पाने के लिए अपराधिक और असामाजिक तत्व किस्म के लोग, आर्थिक अपराध करने वाले लोग सत्ता से संरक्षण पाने के लिए साम-दाम-दंड-भेद हर तरह का रास्ता अपनाते हैं। पाँच लोगों की हत्या के बाद उपजे विवाद में आरोपी बने डॉक्टर अमित खरे के बारे में यह नया खुलासा हुआ है कि इस कांड के मुख्य आरोपियों में शामिल स्मार्ट सिटी अस्पताल का संचालक डॉक्टर अमित खरे फर्जी भाजपा नेता बनकर पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासनिक के अधिकारियों पर रौब जमाने और उनको चमकाने का काम करता था।
जबलपुर जिला भाजपा संगठन के अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा है कि डॉ. अमित खरे भाजपा का सदस्य नहीं है। नग।र अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कहा है कि वे ऐसे किसी भी व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते हैं सामान्यत: किसी कार्यक्रम में फोटो और सेल्फी खिंचवाने वाले लोगों की भीड़ में शामिल होकर ऐसे लोग जनप्रतिनिधियों के नजदीक आकर फोटो खिंचवा लेते हैं।

सख्त हुए नगर अध्यक्ष

इस पूरे घटनाक्रम के बाद नगर संगठन इस प्रकार के अपराधिक छवि और असामाजिक तत्वों की लुकछिपकर की जा रही पार्टी में घुसपैठ को लेकर सख्त हुआ है। सूत्रों के अनुसार नगर संगठन ने इस बात की तस्दीक की है कि ऐसे व्यक्तियों को किसी भी स्तर पर पार्टी से संबंधित कार्यक्रमों एवं आयोजनों में शामिल ना किया जाए। ऐसे तत्वों के शामिल होने से पार्टी की छवि धूमिल होती है और गलत संदेश प्रसारित होता है।
अमित खरे के सोशल मीडिया एकाउंट से वायरल हुए फोटो के बाद मचे हगामें के बाद अधिकांश नेताओं के द्वारा यही कहा जा रहा है कि वे व्यक्तिगत रूप से उसे नहीं जानते हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में भीड़ का हिस्सा बनकर अमित खरे ने फोटो खिंचवा ली है। इन्हीं फोटो को अपने सोशल मीडिया पर आत्मीय संबंध बताते हुए अमित खरे द्वारा डाला जाता है ताकि भविष्य में उसका आधार बनाकर अपने कुकृत्यों को छुपाने के लिए इनका उपयोग किया जा सके।
कई मामलों में जेल जा चुका डॉ. अमित खरे के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऐसे कई दर्जनों फोटो पुलिस को भी मिले हैं जिनमें उसने खुद को सत्ताधारी दल भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में प्रस्तुत किया है इसके साथ ही कई बड़े नेताओं के साथ उनके स्वागत सत्कार के फोटो अभी सामने आए हैं।

पार्टी कार्यक्रमों में जाकर खिंचवाता था फोटो

सूत्रों के अनुसार सजायाफ्ता डॉ. अमित खरे भाजपा नेताओं से खुद की करीबी को दर्शाने के लिए पार्टी के बड़े कार्यक्रमों में कार्यकर्ता बनकर बिना बुलाए जाता था और मौके का फायदा उठाकर बड़े नेताओं से दुआ सलाम कर अपने गुर्गों से ऐसे फोटो खिंचवाता था जिसमें वो उनका काफी नजदीकी नजर आता था।

इनका कहना है

पुलिस द्वारा आरोपी बनाया गया डॉक्टर अमित खरे भारतीय जनता पार्टी का ना तो अधिकृत कार्यकर्ता है ना ही किसी प्रकार का पदाधिकारी है। मैं व्यक्तिगत रूप से भी इस व्यक्ति को नहीं जानता हूँ।
– रत्नेश सोनकर नगर अध्यक्ष, भाजपा

 

कोतवाली में गिरा मकान का छज्जा, एक युवक घायल, पुराना और जर्जर हालत में था मकान

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » फर्जी भाजपा नेता बनकर अधिकारियों को चमकता था शातिर डॉ. अमित खरे भाजपा संगठन हुआ सख्त, अपराधिक और असामाजिक छवि वाले लोगों को दूर रखने की हिदायत

Top Headlines

रेल लाईन दोहरीकरण और भिटौनी पौड़ीगेट खोलने की माँग को लेकर रेलमंत्री से मिले सांसद

जबलपुर (जयलोक)। जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री आशीष दुबे ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेलमंत्री माननीय अश्विनी वैष्णव

Live Cricket