
जबलपुर (जय लोक)।संस्कारधानी की प्रथम पैदल कावड़ यात्रा धर्मधानी से महाकाल की नगरी उज्जैन तक पार्षद जीतू कटारे के नेतृत्व में शुरू हुई। सावन के पवित्र माह में महादेव की प्रेरणा से महाराणा प्रताप वाडऱ् एवं समस्त नगरवासियों के उत्तम स्वास्थ्य उन्नति खुशहाली हेतु संस्कारधानी मां शिवनंदनी की नगरी से उज्जैन बाबा महाकाल की नगरी तक पैदल कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है।

यह यात्रा तिलवाराघाट से संकल्प के साथ आज प्रात: 8 बजे प्रारम्भ हुई, यात्रा में पार्षद जीतू कटारे, लखन प्रजापति, दिनेश महावर, पिंकी नितिन चक्रवर्ती, अक्षय बाबा सुरेंद्र चक्रवर्ती, संतोष चक्रवर्ती, वासुकी सतीश, आशीष रजक, आजाद रवि सोनी, खेलन प्रजापति सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।

यात्रा का अंधमुख बायपास में जीतू कटारे विपिन लोधी बाबा कमलेश पटेल द्वारा भव्यता से स्वागत किया गया। जेसीबी से गुलाब की पंखुडिय़ों से पुष्पवर्षा की गई। यात्रा को देखने और स्वागत के लिए बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु एवं मातृशक्ति एवं स्थानीय जन उपस्थित रहे।


कोतवाली में गिरा मकान का छज्जा, एक युवक घायल, पुराना और जर्जर हालत में था मकान
Author: Jai Lok





