Download Our App

Home » जबलपुर » अब हाईकोर्ट बार के चुनाव की सरगर्मी बढ़ी, 17 अगस्त को मतदान और 18 अगसत को होगी मतगणना, 6 अगस्त को सामने आएगी उम्मीदवारों की अंतिम सूची, 10 चुनाव अधिकारी हुए नियुक्त

अब हाईकोर्ट बार के चुनाव की सरगर्मी बढ़ी, 17 अगस्त को मतदान और 18 अगसत को होगी मतगणना, 6 अगस्त को सामने आएगी उम्मीदवारों की अंतिम सूची, 10 चुनाव अधिकारी हुए नियुक्त

जबलपुर (जय लोक)। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की सरगर्मी शुरू हो चुकी है। जिला बार के चुनाव होने के बाद अब अधिवक्ताओं के बीच हाईकोर्ट बार के चुनाव का माहौल बना रहेगा। हाईकोर्ट बार के सत्र 2026-28 के चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। हाईकोर्ट बार के सदस्य अपने नए पदाधिकारियों को चुनने के लिए 17 अगस्त 2026 को मतदान करेंगे, जबकि 18 अगस्त से मतगणना शुरू होगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता संजय सेठ के अनुसार चुनाव की पूरी प्रक्रिया मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के सिल्वर जुबली हॉल में संपन्न होगी। चुनाव को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए चार वरिष्ठ पर्यवेक्षकों के साथ 10 चुनाव अधिकारियों की टीम भी नियुक्त की गई है।

कल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

\जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई और 1 अगस्त को नामांकन पत्रों का वितरण किया जाएगा। उम्मीदवार 3 और 4 अगस्त को अपने नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। इसके बाद 5 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 6 अगस्त को उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का अवसर मिलेगा और उसी दिन शाम को चुनाव मैदान में बचे उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

17 अगस्त को साढ़े छह घंटे होगी वोटिंग

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान 17 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इसके अगले दिन यानी 18 अगस्त से मतगणना शुरू होगी। मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

बनाए गए 4 पर्यवेक्षक

चुनाव प्रक्रिया की शुचिता और निगरानी के लिए चार वरिष्ठ अधिवक्ताओं को पर्यवेक्षक बनाया गया है। इनमें वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष दत्त, अधिवक्ता जेड.एम. शाह, जे.पी. अग्रवाल और अमृत कौर रूपराह शामिल हैं।

10 सदस्यीय चुनाव अधिकारियों की टीम –

चुनाव संपन्न कराने के लिए 10 चुनाव अधिकारियों की टीम भी गठित की गई है। इसमें हिमांशु तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, सुधाकर मणि पटेल, राजकमल चतुवेर्दी, वंदना श्रोति, राकेश तिवारी, सुशील अग्रवाल, ए.टी. फरीदी, मनीष जैन और नितिन गुप्ता को शामिल किया गया है।

 

कोतवाली में गिरा मकान का छज्जा, एक युवक घायल, पुराना और जर्जर हालत में था मकान

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » अब हाईकोर्ट बार के चुनाव की सरगर्मी बढ़ी, 17 अगस्त को मतदान और 18 अगसत को होगी मतगणना, 6 अगस्त को सामने आएगी उम्मीदवारों की अंतिम सूची, 10 चुनाव अधिकारी हुए नियुक्त

Top Headlines

रेल लाईन दोहरीकरण और भिटौनी पौड़ीगेट खोलने की माँग को लेकर रेलमंत्री से मिले सांसद

जबलपुर (जयलोक)। जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री आशीष दुबे ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेलमंत्री माननीय अश्विनी वैष्णव

Live Cricket