Download Our App

Home » जबलपुर » तिलवारा में बने प्रदेश के सबसे हाईटेक पुलिस थाने का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की पहल पर स्मार्ट पुलिसिंग का बना नया मॉडल

तिलवारा में बने प्रदेश के सबसे हाईटेक पुलिस थाने का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की पहल   पर स्मार्ट पुलिसिंग का बना नया मॉडल

जबलपुर (जय लोक)। प्रदेश के सबसे आधुनिक और हाईटेक थाना भवनों में  तिलवारा थाना शामिल हो गया है। जिसका लोकार्पण आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया।  शहर में पहली बार मुख्यमंत्री के हाथों किसी थाना भवन का औपचारिक उद्घाटन हुआ है। करीब सवा दो करोड़ रुपये की लागत से लगभग एक एकड़ भूमि पर निर्मित यह थाना आने वाले वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पीछे लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की अहम भूमिका रही है। प्रारंभिक योजना के अनुसार थाना भवन तिलवारा पुल के उस पार नहर के समीप प्रस्तावित था, लेकिन सुरक्षा, यातायात और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह के प्रयासों से वर्तमान स्थान के लिए भूमि उपलब्ध कराई गई। इसके बाद पुलिस कप्तान संपत उपाध्याय के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के समन्वय से आधुनिक सुविधाओं से युक्त थाना भवन का सपना साकार हो सका। तिलवारा थाना आधुनिक तकनीक और बेहतर कार्य वातावरण का संगम है। यहां सेंट्रल सर्वर रूम स्थापित किया गया है, जहां से शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की जा सकेगी।

दो मंजिला भवन में विशेष सुविधाएँ

दो मंजिला भवन में महिला सहायता कक्ष, गोपनीय काउंसलिंग रूम, महिला एवं पुरुष बैरक, मेस, मीटिंग हॉल, जिम, कैंटीन, खेल मैदान और पुलिसकर्मियों के अध्ययन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही तिलवारा घाट पर धार्मिक आयोजनों और मेलों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी तथा आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित पुलिस कार्रवाई के लिए यह थाना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

आधुनिक संसाधनों से लैस है थाना

आधुनिक संसाधनों, रणनीतिक स्थान और तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित तिलवारा का यह थाना न केवल जबलपुर, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में भविष्य की स्मार्ट पुलिसिंग का नया मॉडल बनकर उभरेगा। यह थाना आधुनिक संसाधना से लैस है। जिसे आगामी 25 सालों की पुलिस व्यवस्था और कार्यप्रणाली को देखकर तैयार किया गया है।

 

दिल्ली के आसमान में 2 से 16 अगस्त तक नहीं उड़ेंगे ड्रोन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » तिलवारा में बने प्रदेश के सबसे हाईटेक पुलिस थाने का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की पहल पर स्मार्ट पुलिसिंग का बना नया मॉडल

Top Headlines

Live Cricket