Download Our App

Home » News » मंत्री राकेश सिंह की उपस्थिति में महापौर ने दी जबलपुर को 40 ई-बसों की सौगात

मंत्री राकेश सिंह की उपस्थिति में महापौर ने दी जबलपुर को 40 ई-बसों की सौगात

जो कहा सो किया..
पहले चरण में आज से दौड़ेंगी सडक़ों पर 20 बसें

जबलपुर (जयलोक)। शहर में पीएम ई-बस सेवा की शुरुआत की दिशा में शुक्रवार को महापौर जगत बहादुर सिंह ने मंत्री राकेश सिंह की मौजूदगी में शहर को 40 ई-बसों की सौगात दी। शुक्रवार को 10 बसों का सफल ट्रायल रन किया गया। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बस में सफर कर सेवा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सिविल लाइन चौक से गोरखपुर मार्ग तक वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बस संचालित की गई। मंत्री श्री सिंह ने बस की तकनीक, सीटिंग व्यवस्था, यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
श्री सिंह ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस पर्यावरण-अनुकूल ई-बसें शहरवासियों को सुरक्षित, आरामदायक और सुगम सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराएंगी। इनके संचालन से प्रदूषण कम करने के साथ शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने में मदद मिलेगी। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने बताया कि पीएम ई-बस योजना के तहत 10 बसों से ट्रायल रन शुरू किया गया है। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, कौशल सूरी, एमआईसी सदस्य डॉ. सुभाष तिवारी, दामोदर सोनी, विवेक राम सोनकर, अंशुल राघवेंद्र यादव, रजनी कैलाश साहू, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार, अपर कलेक्टर रवि शंकर राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आज से दौड़ी 20 बसें – महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि पीएम बस योजना अंतर्गत 10 बसों के साथ ट्रायल रन शुरू हुआ जिसमें मार्ग क्रमश: ई-1 मदर टेरेसा नगर से रांझी घाना वाया घमापुर के लिए 5 बसें एवं ई-9 आई.एस.बी.टी. से भेड़ाघाट वाया अंधमूक बायपास तक 5 बसें आज संचालित की गयी। वहीं आज से दोनों रूटों में 20 बसों का संचालन किया जा रहा है।

यात्रियों की सुरक्षा का रखा गया ध्यान – ई-बसों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए कई आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। इनमें ऑटोमैटिक पैसेंजर अनाउंसमेंट सिस्टम, रूट डिस्प्ले सिस्टम, व्हीलचेयर लिफ्ट, सीसीटीवी सविज़्लांस, एयर सस्पेंशन, फायर डिटेक्शन एवं अलार्म सिस्टम और पैनिक बटन जैसी सुविधाएं शामिल हैं। बस में 25 सीटें हैं और यात्रियों के चढऩे-उतरने के लिए दो ऑटोमैटिक दरवाजे हैं।

पटना में बाढ़ का खतरा बढ़ा, 4 नदियों ने घेरा शहर, गंगा पर गंडक का दबाव, गंडक के बढ़े जलस्तर से गंगा पर दबाव बढ़ा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » मंत्री राकेश सिंह की उपस्थिति में महापौर ने दी जबलपुर को 40 ई-बसों की सौगात
error: Content is protected !!