Download Our App

Home » जबलपुर » जबलपुर में पहली बार होगा लाइकोन अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी

जबलपुर में पहली बार होगा लाइकोन अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी  

देश-विदेश के विशेषज्ञ हृदय रोगऔर कोलेस्ट्रॉल के आधुनिक उपचार पर करेंगे चर्चा

जबलपुर (जय लोक)। जबलपुर में पहली बारलाइकोन अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन कल 7 सितंबर को होटल पार्क इन में आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन लिपिड एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में हृदय रोगों की रोकथाम, कोलेस्ट्रॉल प्रबंधन और आधुनिक क्लिनिकल लिपिडोलॉजी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर देश-विदेश के विशेषज्ञ अपने अनुभव और नवीनतम चिकित्सा जानकारी को साझा करेंगे।
इस आयोजन की खास बात यह है कि अमेरिका सहित विभिन्न देशों और भारत के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ स्वयं जबलपुर में उपस्थित रहेंगे। इससे शहर के चिकित्सकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने और नई चिकित्सा पद्धतियों के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। सम्मेलन में अमेरिका से डॉ. पी. बार्टन डुएल जैसे अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। भारत से डॉ. रमन पुरी सहित देश के विभिन्न शहरों के वरिष्ठ विशेषज्ञ भी वैज्ञानिक सत्रों में भाग लेंगे।
जबलपुर के विशेषज्ञों की महत्वपूर्ण भूमिका – इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में जबलपुर के विशेषज्ञों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। डायबिटीज एवं थायराइड विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव सम्मेलन के आयोजन सचिव हैं और आयोजन की अकादमिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का समन्वय कर             रहे हैं।
विशेषज्ञों के साथ सीधे संवाद का अवसर – वहीं गोल्डन हार्ट हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पराज पटेल सम्मेलन के साइंटिफिक चेयरमेन हैं। वे सम्मेलन के वैज्ञानिक कार्यक्रम और विषयों को नवीनतम चिकित्सा शोध एवं विशेषज्ञ अनुभवों से समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह आयोजन जबलपुर के चिकित्सकों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा जानकारी और विशेषज्ञों के साथ सीधे संवाद का एक महत्वपूर्ण अवसर है। साथ ही, इससे जबलपुर को चिकित्सा शिक्षा और वैज्ञानिक संवाद के क्षेत्र में एक नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

 

मेरे बाप के गिरेबान तक कोई हाथ पहुँचा है तो ये मेरी गलती: स्मृति

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » जबलपुर में पहली बार होगा लाइकोन अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी
error: Content is protected !!