Download Our App

Home » News » पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, हाथों की उंगलियाँ काटीं

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, हाथों की उंगलियाँ काटीं

गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी से एक युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग करके फ्रिज में रख दिया और उसके दोनों हाथों की उंगलियां भी काट दीं। मामले का खुलासा रविवार को तब हुआ था जब, वह बॉडी कुत्ते को खिलाने की तैयारी में था, लेकिन तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुला ली। पुलिस फ्लैट का ताला तोडक़र अंदर घुसी तो 25 साल की रिया तालुकदार का धड़ मिला। हत्या के बाद से ही आरोपी रामानुजन गोस्वामी फरार था, जिसे सोमवार सुबह अरेस्ट कर लिया गया। रिया का कटा हुआ सिर उसके पति ने ब्लैक पॉलिथीन में लपेटकर फ्रिज में रखा था।
शव कुत्तों को खिलाने का था प्लान
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि हत्या के बाद रामानुजन ने उसी कमरे में खाना बनाया और खाया था। इसके बाद उसने रिया के शव को काटकर मांस कुत्तों को खिलाने की योजना बनाई थी। लेकिन, खाना खाने के बाद वह घर से भाग निकला।
आरोपी के खिलाफ चोरी का केस दर्ज है
रामानुजन का पैतृक घर धुबरी जिले के गौरीपुर में है, जहां उसके माता-पिता रहते हैं। आरोपी के खिलाफ धुबरी थाने में एटीएम चोरी से संबंधित मामला दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस रामानुजन से पूछताछ कर रही है। उसके पास दो मोबाइल फोन मिले हैं, जिनकी जांच का जी रही है।

 

महालक्ष्मी की मूर्ति खंडित होने से श्रृद्धालु सडक़ों पर उतरे

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, हाथों की उंगलियाँ काटीं
error: Content is protected !!