Download Our App

Home » जबलपुर » कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता पहुँचे सरकारी स्कूल

कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता पहुँचे सरकारी स्कूल

सर्वे में देखीं शिक्षा व्यवस्था, स्कूल की बदहाल तस्वीर उजागर

जबलपुर (जय लोक)। कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से सरकारी स्कूलों की जमीनी स्थिति जानने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सरकारी स्कूल सर्वे 20 बिंदु ऑडिट अभियान के तहत शासकीय स्कूल, कैलाश नगर, सिद्ध बाबा वार्ड का सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान स्कूल की मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा, स्वच्छता, शिक्षकों की उपलब्धता, मध्यान्ह भोजन, पुस्तकालय, कंप्यूटर एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं की स्थिति का मौके पर निरीक्षण कर ऑडिट फॉर्म में दर्ज किया गया।

सर्वे में करीब 243 विद्यार्थियों और 9 शिक्षकों की जानकारी दर्ज की गई। सर्वे के दौरान सफाई व्यवस्था और स्कूल के आस कचड़े के ढेर की स्थिति को लेकर भी गंभीर टिप्पणियां दर्ज की गईं। कचरे के ढेर की वजह से स्कूल में काफी बदबू फैल रही है। बच्चे वहीं खाना खाते हैं जिससे गंभीर बीमारी होने का ख़तरा है। बच्चों को बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था भी नहीं है बच्चे ज़मीन पर बैठकर पढ़ रहे हैं। सर्वे टीम का कहना है कि सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को भी वही मूलभूत सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है, जो किसी भी अच्छे विद्यालय में उपलब्ध होनी चाहिए।

कॉकरोच जनता पार्टी के समन्वयक सचिन गुप्ता ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी शिक्षक या स्कूल प्रशासन को बदनाम करना नहीं, बल्कि सरकारी स्कूलों की वास्तविक स्थिति को सामने लाना है। जब सरकार करोड़ों रुपये शिक्षा व्यवस्था पर खर्च करती है, तो बच्चों को सुरक्षित भवन, स्वच्छ शौचालय, साफ  पानी, सफाई, पुस्तकालय, कंप्यूटर और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलना ही चाहिए।
उन्होंने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी का यह सर्वे अभियान सिर्फ  कागजों तक सीमित नहीं रहेगा। जिन स्कूलों में कमियां सामने आएंगी, उनकी रिपोर्ट संबंधित विभाग एवं प्रशासन के समक्ष रखी जाएगी और सुधार होने तक विषय को प्रमुखता से उठाया जाएगा। सचिन गुप्ता ने कहा बच्चों की शिक्षा और उनके अधिकार किसी राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं, समाज की जिम्मेदारी है। सरकारी स्कूल मजबूत होंगे, तभी आम आदमी के बच्चों का भविष्य मजबूत होगा। सर्वे एवं अभियान में साक्षी विश्वकर्मा, निष्ठा शर्मा, हरीश रावत, सेंकी, यश, योगेश चौधरी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

 

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, हाथों की उंगलियाँ काटीं

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता पहुँचे सरकारी स्कूल

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!