
मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में हो रहे विकास के बेहतर कार्य-मंत्री सिंह
जबलपुर (जय लोक)। नगर निगम जबलपुर को लगातार हासिल हो रही उपलब्धियों पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर जगत बहादुर ङ्क्षसह अन्नू आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार तथा उनकी टीम को बधाई दी है। श्री ङ्क्षसह ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जबलपुर के साथ ही पूरे प्रदेश में बेहतर विकास कार्य हो रहे हैं।
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में जबलपुर को देशभर में तीसरा स्थान मिलने की गौरवपूर्ण उपलब्धि के पश्चात कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह से भेंट कर उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि से अवगत कराया। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारियों की पूरी टीम भी उपस्थित रही। मंत्री श्री सिंह ने ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान जबलपुर के नागरिकों, सफाई मित्रों, निगम कर्मियों एवं पूरी नगर निगम टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

Author: Jai Lok





