Download Our App

Home » अपराध » ट्रांसपोर्ट नगर के शिविर में क्या भूखंडों के डकैत चपेट में आएंगे?

 ट्रांसपोर्ट नगर के शिविर में क्या भूखंडों के डकैत चपेट में आएंगे?

जय लोक ने लगातार उठाया मुद्दा, अब वास्तविक ट्रांसपोर्टरों को मिलेगी बड़ी राहत
572 भूखंड आवंटियों की समस्याओं को लेकर 11 सितम्बर से लगेगा विशेष शिविर

जबलपुर (जय लोक)।  कई वर्षों से नगर निगम के चंडालभाटा में बने ट्रांसपोर्ट नगर में लगातार विवादों का सिलसिला जारी है। इस ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रांसपोर्ट माफिया ने अपने और अपने पूरे परिवार के नाम से 20 के करीब अकेले ही भूखंड हथिया लिए हैं। इनमें से कई भूखंड दूसरे किराएदारों को किराए पर भी दे दिए गए हैं। जबकि वास्तविक ट्रांसपोर्टर अब भी ट्रांसपोर्ट नगर में भूखंड पाने में असमर्थ रहे हैं।
नगर निगम ने ट्रांसपोर्ट नगर चंडालभाटा, ग्राम मढ़ोताल के भूखंड आवंटियों के हित में अब जाकर एक सराहनीय पहल की है। निगम द्वारा आवंटित 572 भूखंडों से संबंधित लंबित आवेदनों और समस्याओं के त्वरित व पारदर्शी समाधान के लिए ट्रांसपोर्ट नगर में ही एक सप्ताह का विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है।

इस व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने विशेष 6 सदस्यों का दल का गठन किया है, जिसमें संभागीय यंत्री प्रदीप मरावी, कर संग्रहिता धनेंद्र पेड्रांम, उपयंत्री सुश्री प्रिसिंस भालाधरे, सुश्री मेघा सोनी, सहायक ग्रेड तृतीय मुकेश मर्सकोले, एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर रामचरण अहिरवार के नाम शामिल हैं। योजना के प्रथम चरण में  9 और कल 10 सितंबर को ले-आउट के अनुसार सभी भूखंडों पर नंबरिंग का कार्य पूरा किया गया है। इसके पश्चात, 11 से 18 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष समाधान शिविर चलेगा।

आवंटियों की सुविधा और कार्य की निगरानी के लिए अमरपाल सिंग गिल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवेदनों का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। निगम की इस पहल से वास्तविक आवंटियों को राहत मिलेगी लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रांसपोर्ट माफिया ने बड़ी संख्या में जो भूखंड हथियाए हैं उन पर भी क्या इस शिविर में कोई कार्यवाही होगी या नहीं इसका पता शिविर के पूरा होने के बाद ही चल सकेगा।

 

जस्टिस कोगजे को राज्यपाल ने दिलाई मुख्य न्यायाधीश की शपथ

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » ट्रांसपोर्ट नगर के शिविर में क्या भूखंडों के डकैत चपेट में आएंगे?

Top Headlines

राम मंदिर के चंदे को लेकर जयराम ने भाजपा को घेरा पूछा-कितने करोड़ लोगों ने कितना दान दिया?

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी, शाह और योगी से कहा- व्यापक जाँच क्यों नहीं कराई जा रही नई दिल्ली। अयोध्या

Live Cricket

error: Content is protected !!