
महँगे दामों पर नशेडिय़ों को होती थी बिक्री
जबलपुर (जयलोक)। नशेडिय़ों को नशीले इंजेक्शन उपलब्ध कराने के लिए एक बदमाश ने घर में ही नशीले इंजेक्शन का स्टॉक जमा कर लिया। सूचना मिलने पर गोरखपुर पुलिस ने छापा मारते हुए 24 नशीले इंजेक्शन बरामद कि नगर पुलिस अधीक्षक एम.डी.नागोतिया ने बताया कि सूचना मिली कि बडक़ू सोनकर निवासी सेठीनगर का अपने घर से नशीले इंजेक्शनों की बिक्री कर रहा है। सूचना पर हमराह थाना प्रभारी गोरखपुर एवं अन्य स्टाफ को लेकर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी। बडक़ू सोनकर अपने घर पर मिला जिसके घर की तलाशी लेने पर घर के पहला कमरा सीमेंट की चादर वाला, जिसके बाद अंागन फिर सामने कमरा, आंगन के वायें ओर गैलरी, फिर कमरा, आंगन से दाहिने तरफ निर्माणाधीन मकान जिसके कमरे मेे फ्रिज तथा कबाड़ जैसा सामान रखा था, 1 कमरे में रेत और कबाड़ जैसा सामान रखा था फ्रिज बंद था जिसके अंदर एक थैले में बुप्रेनोरफिन इंजैक्शन के 11 इंजेक्शन, फेनिरामाईन मैलेट के 13 इंजैक्शन रखे मिले। जिसने उक्त नशीले इंजेक्शन रखने के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि नशा के आदी लोग नशीले इंजेक्शन लेने आते हैं जिन्हें महगें दामों में बेचता है। आरोपी बडक़ू सोनकर के कब्जे से 24 नग नशीले इंजेक्शन तथा इंजेक्शन बिक्री के 3 हजार 950 रूपये जप्त करते हुये आरोपी बडक़ू सोनकर के विरूद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत के तहत कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी बडक़ू सोनकर आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है जिसके विरूद्ध पूर्व से आम्र्स एक्ट, सट्टा एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट के आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध हैं।






