Download Our App

Home » जबलपुर » कुलगुरू के वाहन में फुंक रहे करीब एक लाख रूपये महीना

कुलगुरू के वाहन में फुंक रहे करीब एक लाख रूपये महीना

धारा 52 की माँग ने पकड़ा जोर, मंत्री तक लगाई गुहार

विवादित कुलगुरु की हरकतों से छात्र-छात्राओं में हाहाकार

जबलपुर, जय लोक। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के इतिहास में शायद ही पहला ऐसा विवादित कुलपति जिसे अब कुलगुरू राजेश वर्मा के संबोधन से बुलाया जाता है आया होगा जिसने विवि की भद्द पिटवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। छात्र-छात्राओं के पैसे से मजा उड़ा रहे कुलगुरू के एक माह के किराए के वाहन का भुगतान करीब एक लाख रूपये महीने तक जाता है। जयलोक को जाँच पड़ताल में जो दस्तावेज प्राप्त हुए हैं उससे यह स्पष्ट होता है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या एक लाख रूपये की राशि का उपयोग केवल शासकीय कार्य के आवागमन के लिए हुआ है या फिर निजी यात्राएं भी इसमें शामिल हैं? क्या सही में लगाए गए कुलगुरू के वाहन के बिल सही हैं? अन्य अधिकारियों के भ्रमण और दौरों के बिलों पर टीका टिप्पणी, आपत्तियां करने वाले कुलगुरू ने कभी अपने वाहन के किराए के रूप में खर्च हो रहे अनाप शनाप बिल पर स्वत: संज्ञान क्यों नहीं लिया।
जयलोक को जो दस्तावेज प्राप्त हुए हैं उसमें स्पष्ट नजर आ रहा है कि भुगतान की नोटशीट में जुलाई 2026 का कुलगुरू की सेवा में लगी टैक्सी का बिल 93 हजार 330 रूपये का है। सूत्रों के अनुसार प्रतिमाह कुलगुरू की टैक्सी में इतना खर्चा होना भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है। विवि के और छात्र छात्राओं की फीस के पैसों से चल रही अय्याशियाँ बड़े घोटाले और भ्रष्टाचारों की ओर इशारा कर रही हैं। अब खुले तौर पर इनके जाँच की माँग उठने लगी हैं।
छात्र भी परेशान
कुलगुरू प्रोफेसर राजेश वर्मा के कार्यकाल में रानीदुर्गावती विश्वविद्यालय अपने सर्वाधिक अव्यवस्थित दौर से गुजर रहा है। छात्र-छात्राओं द्वारा कई बार खुले तौर पर यह आरोप लगाए जा चुके हैं कि ना परीक्षाएं समय पर हो रही हैं ना परिणाम समय पर आ रहा है। हॉस्टल के छात्र छात्राएं भी कुलगुरू की मनमर्जी से परेशान हैं। छात्रावास की समस्याओं को लेकर लगातार परेशान हो रहे छात्रों ने कुलगुरू ने मिलने से इंकार कर दिया तो विगत दिनों विवि प्रांगण में काफी हंगामा हुआ। कुलगुरू के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। हंगामा बढ़ते देख कुलगुरू मजबूरी में बाहर आए और फिर एक बार आश्वासन दे दिया। छात्रावास में प्रवेश प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हुई है और अधीक्षक भी नहीं हैं। इसके साथ ही अन्य छात्र संगठनों के द्वारा भी लगाातर कुलगुरू प्रो. राजेश वर्मा के  अक्षम होने के आरोप लगाते हुए बिगड़ी अव्यवस्थाओं को उजागर किया गया है।
महिला से अभद्रता का प्रकरण अलग
कुछ दिनों पहले विवि की एक महिला अधिकारी ने कुलगुरू प्रो. राजेश वर्मा पर अशोभनीय टिप्पणी और अभद्र व्यवहार व इशारेबाजी का आरोप लगाया था। इस मामले में भी गठित हुई कमेटी ने पूर्व में घंटों कुलगुरू राजेश वर्मा से पूछताछ की है। यह मामला न्यायालय तक पहुँचा था। न्यायालय के आदेश के बाद कमेटी गठित हुई। कुलगुरू की इस हरकत और लगे आरोप के कारण पूरे देश में विवि का नाम खराब हुआ था।
कर्मचारी परेशान, 38 दिनों से जारी है अनशन, मंत्री से की शिकायत
कुलगुरू प्रो.राजेश वर्मा की तानाशाही और मनमर्जी वाले रवैये से छात्रों, महिला कर्मचारियों के साथ साथ  रानीदुर्गावती विवि शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के कर्मचारी भी परेशान हैं। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी संघ के लोग 38 दिनों से लगातार क्रमिक अनशन कर रहे हैं। विगत दिनों कर्मचारी संघ के लोगों ने अध्यक्ष संजय यादव के साथ मंत्री राकेश सिंह से मुलाकात कर अपनी माँगों के बारे में और विवि में कुलगुरू के कारण व्याप्त अव्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।  एक कुलगुरू के कारण रानीदुर्गावती विवि की साख भी खराब हो रही है। छात्र-छात्राएं भी परेशान हैं और कर्मचारी भी संतुष्ट नहीं हैं। विवि का मुख्य कार्य परीक्षा-पढ़ाई- परिणाम सब पटरी से उतरा हुआ है फिर भी विवादित कुलगुरू पर बना हुआ राजनैतिक संरक्षण भद्द पिटवाने में तुला हुआ है।

 

जाली नोट कांड: 11 हजार का ड्राइवर निकला 5 मकानों का मालिक!

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » कुलगुरू के वाहन में फुंक रहे करीब एक लाख रूपये महीना

Top Headlines

राम मंदिर के चंदे को लेकर जयराम ने भाजपा को घेरा पूछा-कितने करोड़ लोगों ने कितना दान दिया?

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी, शाह और योगी से कहा- व्यापक जाँच क्यों नहीं कराई जा रही नई दिल्ली। अयोध्या

Live Cricket

error: Content is protected !!