Download Our App

Home » जबलपुर » निर्भय दिवस के रूप में मनाया जाएगी पं. ओंकार प्रसाद तिवारी की पुण्यतिथि

निर्भय दिवस के रूप में मनाया जाएगी पं. ओंकार प्रसाद तिवारी की पुण्यतिथि

होंगे विविध कार्यक्रम, प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ विशाल भंडारा

जबलपुर (जयलोक)। समाजसेवा और जनहित के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पूर्व मंत्री पं ओंकार प्रसाद तिवारी की 27वीं पुण्यतिथि को इस वर्ष ‘निर्भय दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर कल रविवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक एवं गणमान्य नागरिक  शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे दमोह नाका स्थित श्री हनुमान मंदिर में होगी।

यहां भोग-प्रसाद के साथ श्रद्धांजलि कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इसके पश्चात सुबह 11 बजे स्कीम नंबर-41 स्थित पंडित ओंकार प्रसाद तिवारी नगर, विजय नगर में स्थापित उनकी प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
प्रतिमा पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, सांसद आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी, लखन घनघोरिया, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम अमरीश मिश्रा सहित शहर के अन्य जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक शामिल होकर पं. तिवारी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इस दौरान उनके व्यक्तित्व, सामाजिक योगदान और जनसेवा से जुड़े संस्मरणों को भी याद किया जाएगा।

दोपहर में विशाल भंडारा – श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद इसी क्रम में दोपहर 1 बजे से ग्वारीघाट स्थित अग्रवाल धर्मशाला में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक अनिल तिवारी, आलोक तिवारी, अनूप तिवारी एवं समस्त तिवारी परिवार ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पं. ओंकार प्रसाद तिवारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

 

जाली नोट कांड: 11 हजार का ड्राइवर निकला 5 मकानों का मालिक!

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » निर्भय दिवस के रूप में मनाया जाएगी पं. ओंकार प्रसाद तिवारी की पुण्यतिथि

Top Headlines

राम मंदिर के चंदे को लेकर जयराम ने भाजपा को घेरा पूछा-कितने करोड़ लोगों ने कितना दान दिया?

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी, शाह और योगी से कहा- व्यापक जाँच क्यों नहीं कराई जा रही नई दिल्ली। अयोध्या

Live Cricket

error: Content is protected !!