लोगों को मिलता रहेगा सब्सिडी का फायदा
नई दिल्ली (एजेंसी/जयलोक)
राज्य की इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को दिल्ली कैबिनेट ने इस साल जून तक बढा दिया है। सब्सिडी का फायदा लोगों को मिलता रहेगा। दिल्ली की सरकार ने इस पॉलिसी को बढाने के निर्णय को मंजूरी दी है। दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा कि सभी मौजूदा प्रोत्साहन और सब्सिडी बरकरार रहेगी और 1 जनवरी से खरीदा गया कोई भी इलेक्ट्रिक वाहन इस विस्तार के तहत लाभ के लिए पात्र होगा। बयान के मुताबिक, दिल्ली ईवी पॉलिसी को 30 जून तक या दिल्ली ईवी पॉलिसी 2.0 की नोटिफिकेशन तक, जो भी पहले हो, बढ़ा दिया गया है। ईवी पॉलिसी को आगे बढ़ाने का फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया गया। बता दें कि दिल्ली सरकार ने 7 अगस्त 2020 को 3 साल की अवधि के लिए ईवी पॉलिसी की नोटिफिकेशन जारी की थी, जिसे बाद में 31 दिसंबर 2023 तक बढ़ा दिया गया था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि ईवी पॉलिसी के जरिए भारत को ईवी के मैन्युफैक्चरिंग डेस्टिनेशन के रूप में बढ़ावा देने और टेस्ला समेत विभिन्न वैश्विक ईवी मैन्युफैक्चरर से निवेश आकर्षित करने का प्रयास किया गया है।दिल्ली सरकार ईवी पॉलिसी 2.0 तैयार करने पर काम कर रही है। हाल ही में केंद्र सरकार ने भारत को मैन्युफैक्चरिंग डेस्टिनेशन के रूप में बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार (15 मार्च) को ईवी पॉलिसी को मंजूरी दे दी जिसमें न्यूनतम 50 करोड़ डॉलर (4,150 करोड़ रुपये) के निवेश के साथ देश में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित करने वाली कंपनियों को शुल्क में रियायतें दी जाएंगी।
ईवी पॉलिसी को जून तक बढ़ाने को मिली मंजूरी
Post Views: 140
RELATED LATEST NEWS
Top Headlines
6.19 करोड़ का सड़ा घुन लगा गेहूँ खरीद कर किया घोटाला, कई निलंबित और कई निशाने पर कलेक्टर ने दी सख्त कार्यवाही की चेतावनी, विधायक और तहसीलदार ने किया संयुक्त निरीक्षण
May 14, 2024
10:59 pm
जबलपुर (जय लोक) जिले की बरगी विधानसभा क्षेत्र के चरगवां शहपुरा में स्थित राघव वेयर हाउस में गेहूं खरीदी के
बिना इजाजत नहीं कर पाएंगे भिडू शब्द का इस्तेमाल
May 14, 2024
4:07 pm
अब मप्र में देना होगा फायर टैक्स
May 14, 2024
4:06 pm
लीक से हटकर काम करने का जज्बा रखते हैं महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू
May 14, 2024
4:04 pm