Download Our App

Home » News » पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के घर बप्पा के दर्शन किए

पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के घर बप्पा के दर्शन किए

नई दिल्ली (जयलोक)। गणपति उत्सव के पावन अवसर पर देश के बड़े राजनेताओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ विघ्नहर्ता भगवान गणेश के दर्शन किए और देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नई दिल्ली स्थित आवास पहुंचे, जहां उन्होंने गणपति बप्पा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती उतारी।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। उन्होंने धोती-कुर्ता और सिर पर महाराष्ट्र की पारंपरिक टोपी धारण कर रखी थी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस विशेष क्षण की तस्वीरें साझा करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि भगवान श्री गणेश सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।

 

 

गणेश धाम पर स्थापित हुई 41 किलो चांदी की गणेश प्रतिमा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के घर बप्पा के दर्शन किए
error: Content is protected !!