Download Our App

Home » जबलपुर » कल एक लाख दीपों से रौशन होगा गौरीघाट

कल एक लाख दीपों से रौशन होगा गौरीघाट

‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम से शुरू होगा 1 माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’

जबलपुर (जयलोक)।  राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। जिले में इस अभियान का शुभारंभ कल 17 सितंबर को  ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगा। गौरीघाट में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में शाम 7 बजे एक साथ 1 लाख दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
इस आयोजन को व्यवस्थित और भव्य स्वरूप देने संपूर्ण गौरीघाट को 50 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में 2-2 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के लिए 10 विभागों को 5-5 सेक्टर में दीप प्रज्वलन का संपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र, राजस्व विभाग, जिला पंचायत, नगर निगम, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन मंडल अधिकारी, मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, महाकौशल कॉलेज तथा कृषि एवं उद्यानिकी विभाग को 5-5 सेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कार्यक्रम का प्रभारी अधिकारी नगर निगम के उपायुक्त स्वास्थ्य संभव अयाची को  बनाया गया है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसमें गौरीघाट में सेक्टरों की मैपिंग, लाइनिंग और दीप प्रज्ज्वलन की व्यवस्था शामिल है।
कलेक्टर ने किया निरीक्षण
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलेक्टर ने गौरीघाट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने शहर के दस प्रमुख और आइकॉनिक स्थलों पर भी आकर्षक रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अलग अलग विभागों को सौंपी गई है। प्रत्येक विभाग में पाँच पाँच सेक्टर होंगे। इस कार्य के लिए निगम के पास डेढ़ लाख दिए उपलब्ध हो चुके हैं।

 

भाजपा ने की महानगर कार्यकारिणी की घोषणा

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » कल एक लाख दीपों से रौशन होगा गौरीघाट

Top Headlines

राम मंदिर के चंदे को लेकर जयराम ने भाजपा को घेरा पूछा-कितने करोड़ लोगों ने कितना दान दिया?

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी, शाह और योगी से कहा- व्यापक जाँच क्यों नहीं कराई जा रही नई दिल्ली। अयोध्या

Live Cricket

error: Content is protected !!